{"_id":"672d09849be786c0ed037764","slug":"farmers-standing-in-queue-for-fertilizer-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-121948-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेंगे बर्दाश्त, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेंगे बर्दाश्त, प्रदर्शन
Fri, 08 Nov 2024 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 08 Nov 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। खस्ताहाल सड़क, जलनिकासी, बढ़ते अपराध समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर बृहस्पतिवार को जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय तहसील में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद आठ सूत्री ज्ञापन तहसीलदार को दिया गया।
जिला प्रभारी बाबा संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि जयसिंहपुर तहसील को जोड़ने वाली सड़क बगिया चौराहा से बिरसिंहपुर तक आठ वर्षों से खराब पड़ी है। बगिया चौराहे पर जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने जिले में बढ़ते अपराधों पर चिंता व्यक्त की।
कहा कि संगठन के जिला मंत्री मनीष सिंह पर किए गए हमले के अभियुक्तों की गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर सकी है। व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार मयंक मिश्र को ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष डॉ. रामविलास वर्मा, केशव जायसवाल, प्रीतेश कसौधन, हैप्पी सिंह, विकास अग्रहरि, रमाकांत तिवारी, लालमणि विश्वकर्मा, सतीश कसौधन, विवेक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।