{"_id":"578a70c24f1c1b5e1b13dfa1","slug":"farmers-sad-without-raining","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बारिश न होने से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज बारिश न होने से किसान परेशान
Amar ujala Bureau
Updated Sat, 16 Jul 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शनिवार को भी तेज बारिश नहीं होने से किसान परेशान रहे। दोपहर बाद हुई बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिल गई है। मौसम विभाग ने रविवार को आसमान में बादल रहने व बारिश की संभावना जताई है।
शनिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर के समय मौसम मिजाज बदल गया और बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे गर्मी से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिल गई। तेज बारिश नहीं होने से किसान परेशान हो गए हैं।
बारिश नहीं होने से धान की रोपाई बाधित हो रही है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने के बावजूद तेज बारिश नहीं हुई। बिजली की अघोषित कटौती और नहरों में पानी नहीं आने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसान राजकीय नलकूप व निजी ट्यूबवेल के सहारे धान की रोपाई करा रहे हैं।
विज्ञापन
नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद प्रताप सिंह नागा ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने रविवार को आसमान में बदली रहने और बारिश की संभावना जताई है।