{"_id":"e3a33d43a2a5e0df736c885844c27973","slug":"farmers-protest-against-bribery-in-kcc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केसीसी में घूसखोरी के खिलाफ भड़के किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केसीसी में घूसखोरी के खिलाफ भड़के किसान
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
Updated Thu, 15 Oct 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के प्रबंधक पर किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए किसानों ने गुरुवार की सुबह प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों के प्रदर्शन से दो घंटे तक बैंक की ढेमा शाखा बंद रही। पुलिस के अधिकारियों के समझाने-बुझाने पर किसान शांत हुए।
पीपरपुर थाना क्षेत्र के ढेमा बाजार में बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की स्थानीय शाखा है। गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे कई किसान बैंक शाखा पहुंच गए। किसानों ने नारेबाजी करते हुए बैंक के मुख्य गेट के सामने ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों का आरोप था कि बैंक प्रबंधक किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हैं। रिश्वत न देने पर लोगों को बार-बार दौड़ाया जा रहा है।
प्रदर्शन की वजह से तकरीबन दो घंटे तक बैंक नहीं खुल सका। प्रदर्शन की सूचना के बाद पहुंचे उपनिरीक्षक पीपरपुर राजीव सोनकर ने लोगों को समझाते हुए कहा कि वे इस मामले को बैंक के उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे। उपनिरीक्षक के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए तब कहीं जाकर 12 बजे बैंक खुल सका।
विज्ञापन
आरोप बेबुनियाद : बैंक प्रबंधक
भादर। बड़ौदा ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक शिव कुमार ने किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप को बेबुनियाद बताया। कहा कि नियमानुसार ही किसान क्रेडिट कार्ड बनाया जा रहा है।