फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Farmers owe 11 crores to sugar mill

चीनी मिल पर सवा 11 करोड़ रुपये बकाया

Wed, 10 May 2017 10:19 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 10 May 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
Farmers owe 11 crores to sugar mill
गन्ना किसान परेशान - फोटो : अमर उजाला

जिले की इकलौती किसान सहकारी चीनी मिल ने पेराई सत्र 2016-17 में किसानों का 15 लाख क्विंटल गन्ना पेराई करने का लक्ष्य निर्धारित किया था। मिल ने लक्ष्य के सापेक्ष नौ लाख 47 हजार क्विंटल गन्ना की पेराई करने के बाद पेराई सत्र का समापन कर दिया था। निर्धारित लक्ष्य हासिल नहीं होने के पीछे पेराई के दौरान आए दिन तकनीकी खामियों की वजह से मिल का बंद होना बताया जा रहा है। मिल ने किसानों से 28 करोड़ 95 लाख 91 हजार रुपये का गन्ना खरीदा था।

विज्ञापन


चीनी मिल ने किसानों को बीते 27 जनवरी तक खरीदे गए 17 करोड़ 70 लाख 28 हजार रुपये के गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया है। अभी  किसानों के 11 करोड़ 25 लाख 63 हजार रुपये गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया गया है जबकि नियमत: किसानों को 14 दिन के अंदर गन्ना मूल्य का भुगतान मिल जाना चाहिए। गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं मिलने से किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है।       
विज्ञापन


ब्याज के साथ पेमेंट कराने के लिए भेजा पत्र: डीसीओ       
जिला गन्ना अधिकारी अशर्फीलाल ने बताया कि किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान 15 प्रतिशत ब्याज के साथ कराने के लिए चीनी मिल के जीएम को पत्र भेजा गया है। गन्ना की खरीदारी करने वाली समितियों से भी बिल चीनी मिल को भेजवा दिया गया है। किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का शीघ्र ही भुगतान कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed