फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Farmers need to be trained to grow herbs

Sultanpur News: किसानों को जड़ी-बूटियां उगाने का प्रशिक्षण देने की जरूरत

Wed, 05 Jul 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 05 Jul 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Farmers need to be trained to grow herbs
जड़ी-बूटियाें का खजाना है ब्रह्मचारिणी आश्रम
विज्ञापन

किसान भी उगाएं तो बदल सकती है उनकी किस्मत

धनपतगंज (सुल्तानपुर)। चंदौर स्थित ब्रह्मचारिणी आश्रम जड़ी-बूटियों का खजाना है। इसके बावजूद इलाके के किसान इन्हें उगाने के तरीकों से अनजान हैं। किसानों को आश्रम में शिविर लगाकर प्रशिक्षित किया जाए तो यहां की तस्वीर बदल सकती है। किसानों अपने खेतों में जड़ी-बूटी उगाकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
आश्रम के परिसर में ब्राह्मी, पाढ़ी, पुनर्नवा साफेद, कटेरी सफ़ेद, गोरखमुंडी, पान, शंखपुष्पी, बर्जदंती, नागरमोथा समेत कई जड़ी बूटियों के पौधे फैले हैं। क्षेत्र के चंदौर से होकर गुजरने वाली पुरानी गोमती नदी को ब्रह्मचारिणी के नाम से भी जाना जाता है। यहां के तटवर्ती भू-भाग पर फैले आश्रम में वनौषधियां काफी मात्रा में हैं। इनमें ब्राह्मी, पाढ़ी, पुनर्नवा साफेद, कटेरी सफेद, गोरखमुंडी, पान, शंखपुष्पी, बज्रदंती, नागरमोथा आदि बहुत सी जड़ी-बूटियां हैं। आश्रम के पीठ पुरुष ब्रह्मचारी महाराज यहां अपने शिष्यों को योग की शिक्षा दिया करते थे। आसपास के ग्रामीणों का उपचार इन्हीं जड़ी-बूटियों से करते थे। इस परंपरा को उनके शिष्य पं. रामलगन लंबे समय तक जीवंत किए रहे। उनके देहावसान के बाद यह परंपरा मंद पड़ गई। हालांकि, जड़ी-बूटियों के संरक्षण और संवर्धन का प्रयास जारी है
विज्ञापन

बॉक्स
प्रशिक्षण देने की आवश्यकता
आश्रम सूर्य उपासना, योग व जड़ी-बूटियों से उपचार का बड़ा केंद्र रहा है। व्यावसायिक दृष्टि से किसानों को प्रशिक्षण देने की आवश्यकता है जिससे व जड़ी-बूटियां उगाकर अतिरिक्त कमाई कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बाबा अवधेश महाराज, ब्रह्मचारिणी आश्रम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed