फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Farmers going round for verification of Khatauni

खतौनी का सत्यापन कराने के लिए तहसील का चक्कर काट रहे किसान

Mon, 23 Nov 2020 09:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
Farmers going round for verification of Khatauni
सुल्तानपुर। क्षेत्र के सरकारी धान क्रय केंद्रों पर धान बेचने वाले किसानों को खतौनी का सत्यापन कराने के लिए सदर, बल्दीराय व जयसिंहपुर तहसील का चक्कर काटना पड़ रहा है। इससे किसानों को सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। किसान इस समस्या के चलते व्यापारियों और बिचौलियों के हाथों धान बेचने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन

शासन ने इस वर्ष सौ क्विंटल धान बेचने वाले किसानों के लिए अभिलेखों का सत्यापन कराकर क्रय केंद्र पर जमा करने का निर्देश दिया है। क्रय केंद्र पर पंजीकरण के बावजूद किसानों का धान बिना राजस्व सत्यापन के नहीं खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन

राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से किसानों के अभिलेखों का सत्यापन करने में हीलाहवाली की जा रही है। किसान राजस्व अभिलेख का सत्यापन कराने के लिए सदर, बल्दीराय व जयसिंहपुर तहसील का चक्कर काट रहे हैं। इससे किसानों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के किसान शिव कुमार सिंह, योगेश सिंह, सुशील मिश्र, रामजी, अरविंद जायसवाल ने जिलाधिकारी से समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की है। इस बारे में एसडीएम बल्दीराय राजेश सिंह ने बताया कि खतौनी का सत्यापन कराने के लिए राजस्व कर्मियों को लगाया गया है। किसानों की समस्या का निराकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed