{"_id":"681909c71d89542c65086e54","slug":"farmers-funeral-took-place-on-the-third-day-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-132248-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: तीसरे दिन हुआ किसान का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: तीसरे दिन हुआ किसान का अंतिम संस्कार
Tue, 06 May 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 06 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
दोस्तपुर के सुुरहुरपुर गांव में मृतक किसान के परिजन से बात करती दोस्तपुर पुलिस।
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। सुरहुरपुर गांव में शनिवार रात लाठी से पीटकर किसान की हत्या के बाद परिजनों ने शव को थाने में रखकर प्रदर्शन किया था। पुलिस के समझाने पर घरवाले पोस्टमार्टम को राजी हुए। दूसरे दिन रविवार रात पीएम के बाद मृतक का शव घर पहुंचा। सोमवार को मृतक के परिजनों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी समेत अन्य पांच सूत्री मांगपत्र दोस्तपुर थानाध्यक्ष को सौंपा। जिसके बाद मृतक का अंतिम संस्कार गांव में ही किया गया। सुरहुरपुर गांव निवासी किसान राम खिलाड़ी व राम सजीवन वर्मा के बीच पेड़ काटने को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बीच शनिवार रात राम खिलाड़ी की बदमाशों ने लाठी से पीटकर हत्या कर दी थी। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने राम सजीवन समेत अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। शनिवार रात हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को दोस्तपुर थाने में रखकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया था। रविवार को दोस्तपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया।
देर रात शव घर पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। एहतियात के तौर पर पूरी रात दोस्तपुर पुलिस सुरहुरपुर गांव में मृतक के घर पर बैठी रही। सोमवार सुबह परिजनों ने भीम आर्मी के पदाधिकारियों के साथ एसडीएम कादीपुर को संबोधित पांच सूत्री मांग पत्र थानाध्यक्ष दोस्तपुर अनिरुद्ध सिंह को दिया।
मांगपत्र में परिवार की सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस, सभी अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी, परिवार के भरण-पोषण के लिए आर्थिक मदद व सरकारी नौकरी बात शामिल थी। थानाध्यक्ष दोस्तपुर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद मृतक के शव को गांव के ही कब्रिस्तान में दफनाया गया। कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।