फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Farmers are buying fertilizer at expensive prices

Sultanpur News: किसानों को महंगे दाम पर खरीदनी पड़ रही खाद

Wed, 16 Jul 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 16 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Farmers are buying fertilizer at expensive prices
साधन सहकारी समिति हलियापुर से खाद लेकर जाते किसान।
सुल्तानपुर। धान की रोपाई के समय पानी की समस्या तो कहीं समय से किसानों को उर्वरक नहीं मिल पा रही है। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी जिले में खाद की ओवर रेटिंग पर कृषि विभाग लगाम नहीं लगा पा रहा है।
विज्ञापन

निजी दुकानदार तो खुलेआम 100 से 150 रुपये तक अतिरिक्त मूल्य किसानों से वसूल रहे हैं। मंगलवार को जिले की कई साधन सहकारी समितियों पर ताला लगा मिला। कुछ समितियों पर खाद बांटी गई।
विज्ञापन


केस-1
समिति पर लटक रहा ताला, भटक रहे किसान
करौंदीकलां (सुल्तानपुर)। साधन सहकारी समिति कटघर प्रतापपुर में पिछले एक माह से ताला लगा हुआ है। मंगलवार को भी इस समिति पर ताला बंद मिला। अजय उपाध्याय ने बताया कि डीएपी के लिए एक हफ्ते से आ रहे हैं, लेकिन समिति पर ताला बंद रहता है। जय प्रकाश गौतम ने बताया कि निजी दुकान पर 100 रुपये अधिक देने पर डीएपी मिल रही है। एडीओ कोऑपरेटिव अखिलेश कुमार ने बताया कि नए सचिव के नहीं आने से दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
केस-2
समिति की खाद पर रहता भरोसा
बल्दीराय के उसकामऊ निवासी किसान सियाराम ने बताया कि निजी दुकानदार से खाद नहीं लेते। समिति की खाद पर भरोसा रहता है। हलियापुर से खाद ले जा रहा हूं। चंद्रदेव सिंह ने कहा कि दो बोरी डीएपी बाजार से महंगे दाम में लिया था। अब समिति पर खाद आई है, तो 50 प्रतिशत से अधिक धान की रोपाई हो चुकी है। दुर्गेश सिंह का कहना है उन्हें भी समिति की खाद पर भरोसा रहता है। खाद की कमी से भी परेशान होना पड़ रहा है।
.
केस-3
महंगे दाम पर निजी दुकानदार बेच रहे खाद
धनपतगंंज क्षेत्र की मांयग, कुट्टा और देहली को छोड़ दिया जाय, तो ऐंजर, जूड़ापट्टी, प्रतापपुर और बिसावां सेमरौना में यूरिया खाद उपलब्ध नहीं है। प्राइवेट दुकानों का हाल यह है कि जो यूरिया साधन सहकारी समितियों पर 267.50 रुपये में मिलती है, उसे वे 400 रुपये में बेच रहे हैं। चकिया गांव निवासी किसान गोलू ने बताया कि धान की रोपाई तो हो गई है। निजी दुकान से 390 रुपये में यूरिया खरीदनी पड़ी।


शिकायत पर लाइसेंस किया जाएगा निलंबित
जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी ने बताया कि क्षेत्र का भ्रमण लगातार किया जा रहा है। निजी दुकानदारों को भी निर्धारित दर पर खाद बेचने के लिए कहा गया है। इसके बाद भी ओवर रेटिंग की शिकायत पाई जाती है, तो संबंधित दुकानदार का लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed