फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Farmer's son increased the value of the district by becoming SDM

किसान के बेटे ने एसडीएम बन बढ़ाया जिले का मान

Wed, 19 Oct 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Farmer's son increased the value of the district by becoming SDM
सुल्तानपुर। लक्ष्य को निर्धारित कर जब सही दिशा में मेहनत की जाय तो सफलता निश्चित मिलती है। जिले के कूरेभार क्षेत्र के घाटमपुर गांव निवासी अवनीश तिवारी ने इसे सच साबित किया है। पूर्व में पीईएस के रूप में चयनित अवनीश का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के वर्ष 2021 की परीक्षा में उपजिलाधिकारी के पद पर हुआ है। अवनीश के चयन से उनके परिवार व गांव में हर्ष का माहौल है। वहीं जिले के चार अन्य लोगों का चयन यूपीपीसीएस में हुआ है।
विज्ञापन

कूरेभार विकास क्षेत्र के घाटमपुर गांव निवासी रविशंकर तिवारी किसान हैं। घर में पक्की छत तक नहीं है। इनके पुत्र अवनीश तिवारी ने आर्थिक दिक्कतों के बीच शहर के एक कोचिंग सेंटर में अध्ययन किया। इस कोचिंग सेंटर में भी अवनीश का चयन स्कॉलरशिप प्रोग्राम पास करने के बाद हुआ था। छोटे भाई की तैयारी के लिए उनके भाई अभिषेक तिवारी ने प्राइवेट नौकरी की। यूपीपीसीएस 2020 की परीक्षा में अवनीश का चयन पीईएस के रूप में हुआ था। यूपीपीसीएस 2021 की परीक्षा में अवनीश को 37वीं रैंक हासिल हुई है। उन्हें उपजिलाधिकारी का पद मिला है।
विज्ञापन

विनीता श्रीवास्तव और दिनेश यादव बने प्रिंसिपल
यूपीपीसीएस 2021 के घोषित रिजल्ट में लंभुआ विकास क्षेत्र के नरसिंहपुर रघुनाथपुर गांव निवासी दिनेश यादव का चयन प्रधानाचार्य के पद पर हुआ है। दिनेश यादव वर्तमान समय में दिल्ली सरकार के अधीन संचालित विद्यालय में टीजीटी संस्कृत के पद पर कार्यरत हैं। वहीं बल्दीराय विकास क्षेत्र के डीह गांव निवासी गोविंद लाल श्रीवास्तव की पुत्री विनीता श्रीवास्तव का चयन जीआईसी प्रिंसिपल के पद पर हुआ है। लंभुआ निवासी रामसुख यादव के पुत्र दयाशंकर यादव का चयन जीआईसी प्रधानाचार्य के पद पर हुआ है। दयाशंकर वर्तमान समय में सिद्धार्थनगर में हिंदी विषय में अध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। दयाशंकर जीआईसी सुल्तानपुर के पूर्व छात्र रहे हैं। मेधावियों के चयन से परिवार व क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोली बनीं असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर
नगर पालिका परिषद सुल्तानपुर में अवर अभियंता के पद पर कार्यरत देवी प्रसाद मिश्र की पुत्री रोली मिश्रा का चयन यूपीपीसीएस 2021 के घोषित परिणाम में असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर के पद पर हुआ है। उनके चयन से परिवार में खुशी का माहौल है। रोली ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है।

प्रशांत बने नायब तहसीलदार
लंभुआ (सुल्तानपुर)। लंभुआ के चौकिया गांव निवासी प्रशांत सिंह को चौथे प्रयास में सफलता मिली है। प्रशांत का चयन नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है। कृषक परिवार से ताल्लुक रखने वाले प्रशांत के चयन से गांव में खुशी का माहौल है। 32 वर्षीय प्रशांत ने 2005 में गांव के पब्लिक इंटर कॉलेज से हाईस्कूल व 2007 में भरखरे इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। 2012 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद प्रशांत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लग गए। प्रशांत के पिता अजीत सिंह का परिवार पूरी तरह खेती पर ही निर्भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed