फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Farmer's death due to burning

बाग में आग बुझाते किसान की जलकर मौत

Sat, 20 May 2017 11:08 PM IST
सुल्तानपुर
सुल्तानपुर Updated Sat, 20 May 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
Farmer's death due to burning
दोस्तपुर के प्रतापपुर में रोते-बिलखते परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
दोस्तपुर थाने के प्रतापपुर गांव में शुक्रवार देर शाम बाग में लगी आग को बुझाते समय एक किसान गंभीर रूप से झुलस गया। नाजुक हालत में उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बुजुर्ग किसान खेत की मेड़ पर उगे झाड़-झंखाड़ फूंक रहा था। तभी आग फैल गई। परिवारीजनों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस और राजस्व कर्मियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।             
विज्ञापन


दोस्तपुर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी किसान मुरली (70) शुक्रवार की शाम घर से खेत गए थे। खेत की मेड़ पर झाड़-झंखाड़ उगी आई थी। वह झाड़-झंखाड़ फूंक रहे थे। तभी खेत के पास स्थित यूकेलिप्टस के बाग में आग फैल गई। वे आग को फैलने से रोकने के लिए बाग में घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आग ने तेजी से बाग को चपेट में ले लिया। आग की चपेट में मुरली भी आ गए। आग की लपटें देखकर ग्रामीण और परिवारीजन वहां पहुंचे तो मुरली आग से बुरी तरह झुलसे मिले। परिवारीजन मुरली को लेकर सीएचसी पहुंचे। चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू किया। 


शनिवार अलसुबह करीब तीन बजे उनकी मौत हो गई। किसान की आग से झुलसकर हुई मौत की सूचना पाते ही पुलिस व राजस्व कर्मी गांव पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। लेखपाल अनिल सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।         
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed