फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Farakka Express will be canceled from March 15 to April 3

15 मार्च से तीन अप्रैल के बीच निरस्त रहेगी फरक्का एक्सप्रेस

Wed, 26 Feb 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Farakka Express will be canceled from March 15 to April 3
सुल्तानपुर। माल्दा टाउन से दिल्ली तक जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस का संचालन 15 मार्च से तीन अप्रैल के बीच आरंभिक स्टेशनों से निरस्त किया गया है। दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत नॉन इंटरलॉकिंग के कार्य को इसकी वजह बताया जा रहा है।
विज्ञापन

माल्दा टाउन से नई दिल्ली के बीच पड़ने वाले दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत किऊल रेलवे स्टेशन पर 23 फरवरी से नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू किया गया है। यह कार्य दो अप्रैल तक चलेगा। इस अवधि के बीच विभिन्न तिथियों पर रेलवे स्टेशन के पास मेगा रेल ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है।
विज्ञापन

ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से माल्दा टाउन से स्थानीय स्टेशन के रास्ते दिल्ली तक जाने वाली फरक्का अप एक्सप्रेस का संचालन 15 मार्च से एक अप्रैल के बीच निरस्त किया गया है। इस अवधि के बीच फरक्का अप एक्सप्रेस ट्रेन आरंभिक स्टेशन माल्दा टाउन से निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दिल्ली से माल्दा टाउन को जाने वाली फरक्का डाउन एक्सप्रेस का संचालन 17 मार्च से तीन अप्रैल के बीच निरस्त किया गया है। इस अवधि के बीच में फरक्का डाउन एक्सप्रेस का संचालन आरंभिक स्टेशन दिल्ली से नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed