फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Family members beaten up for assault

मारपीट की तहरीर देने पर परिवारीजनों की पिटाई

Sun, 10 May 2020 09:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Family members beaten up for assault
सुल्तानपुर। मजदूरी करने से इंकार करने पर झल्लाए लोगों ने एक कुनबे पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। रविवार की सुबह आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर घर पहुंचे गृहस्वामी समेत पांच लोगों की दोबारा पिटाई कर दी गई। हमले में घायल सभी पांच लोगों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सोनूपारा गांव निवासी सुदामा वनराजा के बेटे रामजीत से गांव के ही भोला सिंह ने शनिवार को मजदूरी करने को कहा था। रामजीत ने मजदूरी करने से इंकार कर दिया। आरोप है कि इससे नाराज भोला सिंह आदि ने शनिवार की रात घर में घुसकर सुदामा, रामजीत (पिता-पुत्र), राम अंजोर, विद्या, सुनीता की पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन

रविवार की सुबह सुदामा वनराजा तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचा और सभी के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाया। इसकी जानकारी भोला सिंह आदि को लग गई। तहरीर देकर जैसे ही सुदामा घर पहुंचा तो एक बार फिर सभी लाठी-डंडा लेकर उसके घर पहुंच गए और जो जहां मिला, उसे पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिटाई से राम अंजोर, विद्या, सुनीता, रामजीत और सुदामा घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। इस बाबत कोतवाल भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सुदामा वनराजा ने भोला सिंह समेत पांच के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed