{"_id":"690b8efe033cc648df027b49","slug":"family-created-ruckus-over-girls-death-in-private-hospital-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-143893-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: निजी अस्पताल में युवती की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: निजी अस्पताल में युवती की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा
Wed, 05 Nov 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 05 Nov 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
गोसाईगंज। कटका बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार शाम इलाज के दौरान एक युवती की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस के पहुंचने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
कूरेभार के चंदापुर निवासी राममिलन की पुत्री बबिता (25) बुखार से पीड़ित थीं। उनका इलाज कटका बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को दवा कराने के बाद परिजन बबिता को घर ले गए। बुधवार दोपहर दो बजे फिर तबीयत खराब होने पर परिजन बबिता को लेकर उसी अस्पताल में पहुंचे।
परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही से शाम चार बजे बबिता की मौत हो गई। द्वारिकागंज चौकी इंचार्ज द्रिवेश त्रिवेदी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों का बयान लिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि दोनों पक्षों में सुलह-समझौता हो गया है। परिजन शव लेकर घर चले गए हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।