फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Faith in essay and saumya topped in painting

निबंध में आस्था और चित्रकला में सौम्या अव्वल

Wed, 23 Dec 2020 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
Faith in essay and saumya topped in painting
सुल्तानपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जयंती सप्ताह के तहत बुधवार को राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। हिंदी विभाग की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के 40 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निबंध में आस्था और चित्रकला में सौम्या अव्वल रहीं।
विज्ञापन

संयोजक हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. इंद्रमणि कुमार ने बताया कि शासन व विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार महाविद्यालय परिसर में यह प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। इसमें निबंध प्रतियोगिता का तीन विषय निर्धारित था।
विज्ञापन

व्यक्ति के जीवन में धर्म व राष्ट्र की भूमिका, नया युग-नई चुनौतियां: रोजगार की नई संभावनाएं व मिशन शक्ति की सफलता के विभिन्न आयाम विद्यार्थियों ने इनमें से अपनी पसंद के एक विषय पर निबंध लिखा। चित्रकला प्रतियोगिता का विषय था आधुनिक भारत में प्रगति के आयाम जिसको आधार बनाकर छात्र-छात्राओं ने अपने चित्र बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. एमपी सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई प्रतिभा संपन्न व्यक्ति थे। उनके जीवन के कई प्रसंग विद्यार्थियों को प्रेरित करते हैं। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डॉ. रंजना पटेल, डॉ. महमूद आलम, डॉ. विभा सिंह, आलोक वर्मा, ज्योति सक्सेना, डॉ. राजेश कुमार सिंह व ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह रवि शामिल रहे।

निबंध प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की आस्था को प्रथम, एमए प्रथम वर्ष की सौम्या सिंह को द्वितीय तथा बीए प्रथम वर्ष की अंशिका मिश्र को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। चित्रकला प्रतियोगिता में एमए की सौम्या सिंह को प्रथम, बीएससी द्वितीय वर्ष की आस्था को द्वितीय तथा बीएससी द्वितीय वर्ष की काजल सिंह को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed