फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   exam

12 केंद्रों पर होगी सीबीएसई की टर्म टू की परीक्षा

Fri, 11 Feb 2022 12:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
exam
सुल्तानपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की टर्म-2 की परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू होंगी। परीक्षा जिले के 12 केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। परीक्षा में लगभग साढ़े सात हजार विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शिक्षण सत्र 2021-22 में बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन टर्म-1 और टर्म-2 के आधार पर आयोजित कराने का निर्णय लिया था। टर्म-1 की परीक्षा आयोजित की जा चुकी हैं। कोविड महामारी से उत्पन्न अनिश्चितताओं के चलते टर्म वाइज बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराने का निर्णय सीबीएसई की ओर से किया गया है। टर्म-2 की लिखित परीक्षाएं जिले के 12 केंद्रों पर 26 अप्रैल से शुरू होंगी।सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर शेषमणि मिश्र ने बताया कि टर्म-1 में कक्षा-10 में 4249 और कक्षा-12 में 3306 विद्यार्थी शामिल हुए थे। लगभग इतने ही विद्यार्थी टर्म-2 की परीक्षा में हिस्सा लेंगे। प्रश्नपत्रों का पैटर्न बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड नमूना प्रश्नपत्रों के समान होगा। छात्र पिछले वर्षों की तरह ही आवंटित केंद्रों से परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
सीबीएसई की टर्म परीक्षाएं जिले के 12 केंद्रों पर होंगी। इसमें स्टेला मारिस कॉन्वेंट स्कूल सिविल लाइंस, सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शेम्फोर्ड स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय अमहट, कमला नेहरू बाल शिक्षण संस्थान, महर्षि विद्या मंदिर, टाइनी टॉट्स पब्लिक स्कूल, सनबीम स्कूल, ताबिश पब्लिक स्कूल, गोपाल पब्लिक स्कूल, एसके प्रेसीडेंसी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed