{"_id":"61e3143b3b8dc251f05779c8","slug":"exam-sultanpur-news-lko6136368112","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए बनाए गए छह नोडल केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए बनाए गए छह नोडल केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए अमेठी व सुल्तानपुर में छह नोडल केंद्र बनाए गए हैं। प्रश्नपत्रों की वितरण व्यवस्था व उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन का जिम्मा नोडल केंद्रों को दिया गया है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के मुताबिक पहली बार स्नातक स्तर पर (बीए, बीएससी, बीकॉम भाग एक) प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 20 जनवरी से निर्धारित की गई हैं। परीक्षाओं का आयोजन सुल्तानपुर व अमेठी के 116 परीक्षा केंद्रों पर होगा। सेमेस्टर परीक्षाओं में कोविड नियमों का पालन करते हुए परीक्षा कराने का निर्देश दिया गया है। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने छह नोडल सेंटर निर्धारित किए हैं। इन नोडल सेंटरों से परीक्षा केंद्रों को विषयवार प्रश्नपत्र वितरित किए जाएंगे।
परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाएं भी नोडल केंद्रों पर जमा होंगी। परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि नोडल केंद्रों को प्रश्नवपत्र वितरण व उत्तर पुस्तिका संकलन केंद्र बनाया गया है। नोडल सेंटरों के केंद्राध्यक्षों को यह निर्देश दिया गया है कि प्रश्नपत्र वितरण व उत्तर पुस्तिका संकलन के लिए अपने स्तर से कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाय। परीक्षा की गोपनीयता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
ये कॉलेज बने नोडल केंद्र
केएनआईपीएसएस को 20 परीक्षा केंद्रों का नोडल सेंटर बनाया गया है। राणा प्रताप पीजी कॉलेज को 15 केंद्रों का नोडल सेंटर बनाया गया है। संजय गांधी पीजी कॉलेज को 13 केंद्रों का, आरआरपीजी कॉलेज अमेठी को नौ केंद्रों का, इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज को 16 केंद्रों का, संत तुलसीदास पीजी कॉलेज को 31 केंद्रों का नोडल सेंटर नामित किया गया है। वहीं सुल्तानपुर जनपद के पांच केंद्रों का नोडल सेंटर बाबा बरुआ दास पीजी कॉलेज परुइया आश्रम अंबेडकरनगर को बनाया गया है। इसके अलावा सात केंद्रों का नोडल सेंटर डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या को बनाया गया है।
22 तक पीजी का होगा यू-आईएन रजिस्ट्रेशन
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में परास्नातक कक्षाओं के छात्र-छात्राओं का यूनिक आईडेंटिफिकेशन नंबर का रजिस्ट्रेशन अब 22 जनवरी तक हो सकेगा। विश्वविद्यालय के कुल सचिव उमानाथ ने बताया कि महाविद्यालयों में परास्नातक स्तर पर एमए, एमएससी, एमएससी एजी, एमएससी होमसाइंस आदि कक्षाओं में यू-आईएन रजिस्ट्रेशन की तिथि 14 जनवरी थी। कुलपति प्रो. रवि शंकर सिंह के निर्देश पर तिथि को 22 जनवरी तक विस्तारित किया गया है। 22 जनवरी तक यू-आईएन के लिए आवेदन पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन 24 जनवरी तक किया जाएगा।