फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Everyone's eyes became moist after watching the scene of Bharat Milap.

Sultanpur News: भरत मिलाप का दृश्य देख नम हुईं सभी की आंखें

Sat, 04 Oct 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 04 Oct 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Everyone's eyes became moist after watching the scene of Bharat Milap.
दोस्तपुर। कस्बे में मंचित रामलीला में शुक्रवार रात भरत मिलाप का मंचन किया गया। खराब मौसम के बावजूद काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ मंचन को देखने के लिए मेला स्थल पर जमा रही। मंचन के दौरान शनिवार भोर करीब चार बजे दशरथ पुत्रों के एक-दूसरे से गले मिलते देख दर्शकों की आंखें नम हो गईं। पूरा मेला स्थल श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। खुशी जताने के लिए मौजूद श्रद्धालुओं ने जमकर आतिशबाजी भी की।
विज्ञापन

इस अवसर पर अंश बहादुर, रमाशंकर पाठक, अश्विनी कुमार बरनवाल, प्रवीण तिवारी, प्रदीप कुमार दूबे ने श्रीराम सहित चारों भाइयों की आरती उतारी। भरत मिलाप देखने के लिए रात आठ बजे से ही मेला स्थल पर लोग पहुंचने लगे। रात 11 बजे तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट गई। इसी बीच रात करीब एक बजे बरसात शुरू हो गई, लेकिन उत्साही भक्तों की भीड़ पंडाल में जमी रही। बारिश के दौरान ही झांकियां निकाली गईं।
विज्ञापन

यह झांकियां चौक घंटा घर, नई बाजार, सब्जी मंडी होते हुए ब्लॉक चौराहा पहुंचीं। इसमें ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, आरएसएस की स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने की झांकी, भारत माता सहित शामिल कुल 35 झांकियोंं ने मौजूद लोगों का मन मोह लिया। भोर चार बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी चलता रहा। इस दौरान कार्यक्रम में बाधा डालने वाले दो लोगों को पुलिस पकड़ कर थाने ले गई। पूरी रात एसडीएम उत्तम तिवारी व क्षेत्राधिकारी विनय गौतम की अगुवाई में पुलिस व पीएससी के जवान मेला स्थल पर तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन के दौरान शाम से वीर सावरकर चौक घंटा घर, बभनैया रोड, हनुमान मंदिर, नई बाजार में भंडारे भी चलते रहे। राम लीला कमेटी ने सभी सुरक्षा अधिकारियों, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश सोनकर, व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय सोनी, रमाशंकर पाठक, प्रदीप दूबे, प्रवीण तिवारी, अरविंद कुमार के सहयोग की प्रशंसा करते हुए उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed