फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   everyone should have to follow covid 19 guidelines in panchayat election

पंचायत चुनाव कार्मिकों को करना होगा कोरोना गाइडलाइन का पालन

Tue, 23 Mar 2021 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
everyone should have to follow covid 19 guidelines in panchayat election
सुल्तानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत पंचायत चुनाव के कार्मिकों को कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करना होगा।
विज्ञापन

प्रत्येक कर्मचारी को फेस मास्क लगाने के साथ अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना होगा। मतदान केंद्रों को सैनिटाइज कराने के लिए भी निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की कोविड-19 गाइडलाइन के तहत चुनाव कार्य में ड्यूटी करने वाले सभी कार्मिकों को फेस मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्हें अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना होगा। चुनाव कार्य के प्रत्येक स्थल व मतदान केंद्र को सैनिटाइज करवाया जाएगा। निर्वाचन प्रशिक्षण में भाग लेने वाले एवं मतदान दलों के कार्मिकों के रवाना होने के समय उनकी थर्मल स्कैनर से जांच कराई जाएगी।
कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। नामांकन पत्र प्रस्तुत करने वाले व्यक्तियों को भी मास्क लगाना होगा। रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष में साबुन, पानी व सैनेटाइजर की व्यवस्था होगी। प्रत्याशी के साथ सिर्फ एक व्यक्ति को ही रिटर्निंग अधिकारी कक्ष में जाने की अनुमति दी गई है।
मतदान के दिन प्रत्येक मतदान केंद्र पर सैनिटाइजर की व्यवस्था रहेगी। बूथों पर पोलिंग एजेंट भी सोशल डिस्टेंसिंग के अनुुपालन में बिठाए जाएंगे। मतदान केंद्र पर प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मास्क लगाना होगा। इसके साथ ही अन्य कई आवश्यक निर्देश भी जारी किए गए हैं।

आयोग के आदेश पर जिला निर्वाचन अधिकारी रवीश गुप्ता ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कोविड-19 गाइडलाइन का अनुपालन कराने का निर्देश सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed