फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Everyone passed in cbse 10th result

सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट में सभी पास

Tue, 03 Aug 2021 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
Everyone passed in cbse 10th result
14. सुल्तानपुर के महर्षि विद्यामंदिर में खुशी जाहिर करते शिक्षक बच्चे। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। सीबीएसई के 10वीं के रिजल्ट में सभी विद्यालयों में नामांकित विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए हैं। बिना परीक्षा के पिछली कक्षा एवं प्री-बोर्ड में मिले अंक के आधार पर विद्यार्थियों को नंबर दिए गए हैं। जिले के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत स्टूडेंट्स में से 90.00 प्रतिशत से ऊपर अंक पाने वाले बच्चों की संख्या 500 से ऊपर रही।
विज्ञापन

महुअरिया स्थित शेम्फोर्ड स्कूल में नामांकित 168 विद्यार्थियों में सभी उत्तीर्ण रहे। यहां अध्ययनरत मनमोहन सिंह को सर्वाधिक 99.40 फीसदी अंक प्राप्त हुआ। दूसरे नंबर पर विद्यालय की छात्रा कशिश सिंह को 99.17 फीसदी अंक मिला है।
विज्ञापन

विद्यालय में अध्ययनरत 24 छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किया है। प्रधानाचार्य डॉ. अजय तिवारी, प्रबंधक रंजीत सिंह ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विवेकानंद नगर में 716 परीक्षार्थियों में से सभी सफल घोषित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां अध्ययनरत अभिनय यादव को सर्वाधिक 98.80 प्रतिशत अंक मिला है। वहीं, अंशुल यादव को 98.20 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं। प्रधानाचार्य रामसिंह ने मेधावियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पंजीकृत सभी 209 विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए हैं। यहां अध्ययनरत कृतिका सिंह को सर्वाधिक 98.60 फीसदी अंक मिला है। वहीं दूसरे नंबर पर रहे अमृतांश सिंह को 97.20 तथा वैभव पांडेय को 95.20 फीसदी अंक मिला है।
विद्यालय के निदेशक संदीप कुमार, प्रधानाचार्य आनंदन सेबेस्टियन व प्रबंधक रत्नेश कुमार ने मेधावियों का उत्साहवर्धन किया। कमला नेहरू बाल शिक्षण संस्थान करौंदिया में पंजीकृत सभी 99 विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए हैं।
यहां के श्रेयांश सिंह को 94.60 फीसदी अंक हासिल हुआ है। वहीं दूसरे स्थान पर रही दिव्यांशी सिंह को 94.40 फीसदी अंक मिले हैं। प्रधानाचार्य डॉ. एनडी सिंह ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी है। केएनआईसीई लालडिग्गी में पंजीकृत सभी 382 विद्यार्थी पास हुए हैं।
यहां के अंबे मिश्रा को सर्वाधिक 96.02 फीसदी अंक मिला है। वहीं उत्सव तिवारी ने 95.00 फीसदी अंक हासिल किया है। 42 विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं। विद्यालय के प्रबंधक विनोद सिंह, प्रबंधिका आशा सिंह व प्रधानाचार्य संजय बिष्ट ने मेधावियों को बधाई दी है।
लिटिल फ्लावर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पंजीकृत सभी 51 बच्चे उत्तीर्ण घोषित हुए हैं। सौम्या त्रिपाठी को 92.00 फीसदी अंक व मो. सलमान को 90.00 फीसदी अंक मिले हैं। प्रधानाचार्य आरपी पांडेय व प्रबंधक प्रमोद पांडेय ने बच्चों की सफलता पर बधाई दी है।
सेंट जेवियर्स स्कूल दोस्तपुर में पंजीकृत सभी 61 बच्चे उत्तीर्ण घोषित हुए हैं। अपूर्वा सिंह को 96.40 फीसदी अंक के साथ पहला व शिवानी दुबे को 94.40 फीसदी अंक के साथ दूसरा स्थान मिला है। प्रधानाचार्य रफीक खान और प्रबंधक कुशाग्र बरनवाल ने मेधावियों को बधाई दी है।
धनपतगंज के कुरुओम विद्यालय में नामांकित सभी 104 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। यहां के छात्र अवनीश मिश्र को सर्वाधिक 96.60 फीसदी अंक प्राप्त हुआ है। शहर के गोपाल पब्लिक स्कूल में पंजीकृत सभी 135 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। प्रिया सिंह को सर्वाधिक 93.00 फीसदी व लवकुश यादव तथा समीक्षा मौर्या को 92.20 फीसदी अंक मिला है।
टाइनी टॉट्स पब्लिक स्कूल में नामांकित सभी 199 बच्चे उत्तीर्ण घोषित हुए। यहां के छात्र आनंद वर्मा ने सर्वाधिक 96.00 फीसदी अंक हासिल किया। प्रबंधक अजय श्रीवास्तव, निदेशक डॉ. अंजली श्रीवास्तव व प्रधानाचार्य कृष्णकांत राय ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
अहिमाने में स्थित महर्षि विद्या मंदिर के छात्रों का रिजल्ट भी शत-प्रतिशत रहा। इसमें अभय प्रताप सिंह को 99 फीसदी अंक मिले हैं। सौम्या जायसवाल को 97.4 फीसदी, अंशुमान सिंह को 97.2 फीसदी, अर्श तिवारी को 95.4 फीसदी अंक हासिल हुए हैं।
सफलता के जश्न को मोबाइल में किया कैद
सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावी अपनी सफलता से गदगद दिखे। केएनआईसीई की छात्राओं ने मोबाइल से सेल्फी लेकर खुशियों के इस पल को संजोया। छात्र भी अपने गुरुजनों के साथ सेल्फी लेते दिखे। सेंट जेवियर्स स्कूल में प्रधानाचार्य आनंदन सेबस्टियन ने बच्चों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
केएनआईसीई करौंदिया में प्रधानाचार्य डॉ. एनडी सिंह, लालडिग्गी में प्रधानाचार्य संजय बिष्ट और शेम्फोर्ड स्कूल में प्रधानाचार्य डॉ. अजय तिवारी ने मेधावियों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। लिटिल फ्लॉवर्स स्कूल में प्रबंधक प्रमोद पांडेय व प्रधानाचार्य आरपी पांडेय ने छात्र-छात्राओं को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी।

परीक्षा न होने से मायूस दिखे मेधावी
कोविड-19 संक्रमण की वजह से बोर्ड परीक्षाएं नहीं हो सकी थीं। तमाम मेधावी अपनी मेधा का प्रदर्शन नहीं कर सके थे। मेधावियों का कहना है कि परीक्षाएं होती तो और बेहतर रिजल्ट आता। साथ ही आत्मिक संतुष्टि भी रहती। गौरतलब है कि बोर्ड परीक्षाएं निरस्त होने के बाद पूर्व कक्षाओं व प्री-बोर्ड के अंक के आधार पर बच्चों को प्राप्तांक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed