फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Even after public curfew, life was lost

जनता कर्फ्यू के बाद भी बेपटरी रहा जनजीवन

Mon, 23 Mar 2020 08:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
Even after public curfew, life was lost
सुल्तानपुर। जनता कर्फ्यू के बाद सोमवार को जनजीवन कुछ सामान्य रहा। बाजार में कुछ दुकानें खुलीं लेकिन खरीदार कम आने से भीड़ कम रही। समझदार लोग बिना जरूरत के घर से बाहर नहीं निकले। सरकारी कार्यालयों में भी अपेक्षाकृत कम भीड़ रही।
विज्ञापन

देर शाम भीड़ कुछ बढ़ती देख पुलिस व प्रशासन ने कुछ शिकंजा कसना शुरू कर दिया। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने कुछ दुकानें बंद करा दीं। इस बीच जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिले वासियों को सतर्क रहने व बिना जरूरत के बाहर नहीं निकलने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन

बॉक्स
रविवार को प्रधानमंत्री के जनता कर्फ्यू की अपील के बाद सोमवार को करीब 10 बजे से बाजारों में कुछ दुकानें खुलनें लगीं। दोपहर तक शहर में करीब आधी दुकानें खुल गईं। दुकानें खुलने के बाद भी अन्य दिनों की तरह खरीदारों की संख्या कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्र की घरों में चल रही तैयारी के बाद भी दुकानों पर शाम तक भीड़ कम रही। शाम को कुछ भीड़ बढ़ने व गैर जरूरी दुकानों के खुलने की सूचना पर पुलिस व प्रशासन सक्रिय हो गया। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने गैर जरूरी दुकानों को बंद करा दिया। गैर जरूरी दुकानें बंद होने से भीड़ और कम हो गई।
जनता कर्फ्यू के बाद सोमवार को सामान्य दिनों की तरह सड़कों पर सुबह से शाम तक अपेक्षाकृत कम भीड़ रही। अमूमन जाम से आए दिन जझने वाले शहर में सोमवार को दिन भर जाम की स्थिति नहीं रही।

रोडवेज, ट्रेन व आवागमन के अन्य साधन बंद होने की वजह का भी भीड़ पर असर रहा। खरीदारों की कमी की वजह से भी सड़कों से भीड़ कम देखी गई। शाम को शहर में पैदल व बाइक से फालतू टहल रहे लोगों पर पुलिस ने शिकंजा कसा। उन्हें घर रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed