{"_id":"658dc22515919fc0b90294c4","slug":"estranged-child-reunited-with-parents-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-7410-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: परिवार से बिछुड़े बालक को मां-बाप से मिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: परिवार से बिछुड़े बालक को मां-बाप से मिलाया
Fri, 29 Dec 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। परिवार से बिछड़कर शहर के पयागीपुर पहुंचे एक छह वर्षीय बालक को बृहस्पतिवार को बाल कल्याण समिति ने उसके मां-बाप से मिला दिया। समिति के मुताबिक चार दिन पहले झारखंड के साहेबगंज जिले के कनहईया घाट निवासी सुनील मंडल का छह वर्षीय बेटा सिक्की लापता हो गया था। शनिवार को वह पयागीपुर चौराहे पर चौकी इंचार्ज गुड्डू जोशी को मिला था।
चौकी इंचार्ज की सूचना पर समिति के सदस्य शिवमूर्ति पांडेय ने बच्चे की काउंसलिंग कराई। बच्चे के बताए आधे-अधूरे मोबाइल नंबर को आगे-पीछे करके डायल करने पर उसके मां-बाप का पता चला। जिला प्रोबेशन अधिकारी वीपी वर्मा व बाल कल्याण समिति के सदस्यों ने रविवार को पिता सुनील मंडल व मां रोमा देवी के पहुंचने पर बच्चे को उन्हें सौंप दिया।