{"_id":"60edb94d8ebc3e335c5f492a","slug":"entrance-of-navoday-vidyalaya-will-be-conducted-on-five-centres-sultanpur-news-lko5867709114","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच केंद्रों पर होगी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच केंद्रों पर होगी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के लिए शहर के पांच सीबीएसई बोर्ड के विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। परीक्षा सात अगस्त को आयोजित होगी।
जवाहर नवोदय विद्यालय अमिलिया सिकरा जयसिंहपुर की ओर से प्रवेश परीक्षा कराई जा रही है। इसके लिए पहले राजकीय एवं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को केंद्र बनाया गया था लेकिन टीजीटी की परीक्षा की वजह से केंद्रों में तब्दीली की गई है।
प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य को पत्र भेजकर पांच सीबीएसई बोर्ड के विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने की सहमति दी है। जिन विद्यालयों को प्रवेश परीक्षा केंद्र बनाया गया है, उसमें शेम्फोर्ड स्कूल, केएनआईसीई लालडिग्गी, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिरवारा रोड, टाइनी टॉट्स पब्लिक स्कूल लालडिग्गी, सनबीम स्कूल सैदपुर निकट चीनी मिल शामिल है। कुल पांच केंद्रों पर 1450 विद्यार्थी शामिल होंगे।