फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Enthusiasm was shown among the voters

Sultanpur News: वोटरों में दिखा जोश, जमकर बरसे वोट

Thu, 11 May 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 11 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Enthusiasm was shown among the voters
कादीपुर पिंक बूथ पर मतदान के लिए बाहर तक लगी कतार। -संवाद
सुल्तानपुर। दूसरे चरण में जिले के पांचों नगर निकायों में बृहस्पतिवार को वोटरों के जोश से जमकर मतदान हुआ। जिले में कुल 41891 पुरुष व 41379 महिलाओं ने 59.06 फीसदी वोट डाले। करीब 11 घंटे चले मतदान का अधिकारी दिनभर जायजा लेते रहे। फर्जी मतदान के आरोप में कुछ लोग बैठाए गए, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। शाम को मतदान की समाप्ति के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन



नगर पालिका, नगर पंचायत दोस्तपुर, कादीपुर, कोइरीपुर व लंभुआ नगर पंचायत में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। शहर में मतदान की शुरुआत में विवेकनगर, जमाल गेट, उद्योग केंद्र, रामकली बालिका इंटर कॉलेज, जीआईसी, टाइनी टाट्स स्कूल समेत कई बूथों पर सुबह से ही मतदान के लिए कतार लग गई। दोपहर में धीरे-धीरे बूथों की भीड़ छंट गई। दोपहर में कई बूथ सूने रहे। शाम होते ही कुछ बूथों पर फिर कतार लग गई।
विज्ञापन

नरायनपुर बूथ पर शाम करीब सात बजे तक मतदान चलता रहा। नगर पंचायत कादीपुर, दोस्तपुर, कोइरीपुर व लंभुआ में मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा जोश रहा। नगर पालिका में 55.24 फीसदी मतदान हुआ। 94,412 के सापेक्ष 52,152 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान शांतिपूूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर, एसपी सोमेन बर्मा ने नगर पालिका समेत लंभुआ, कोइरीपुर कादीपुर व दोस्तपुर नगर पंचायत के मतदान केंद्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएम व एसपी ने पीठासीन अधिकारियों से मतदान की जानकारी लेते हुए निष्पक्ष मतदान का निर्देश दिया। नगर पालिका के बूथों का मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक दिनभर जायजा लेते हुए। संवेदनशील, अतिसंवेदनशील व अतिसंवेदनशील एचएस प्लस बूथों पर अधिकारियों की विशेष नजर रही। मतदान समाप्ति के बाद मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में जमा करा दिया गया। डीएम ने बताया कि पांचों नगर निकायों की मतगणना 13 मई को एक साथ शुरू होगी।





आईजी जोन पीयूष मोर्डिया, मंडलायुक्त गौरव दयाल व डीआईजी प्रवीण कुमार ने नगर निकाय चुनाव का जायजा लिया। दोपहर में शहर पहुंचे दोनों अधिकारियों ने डीएम व एसपी के साथ जीआईसी समेत अन्य मतदान केंद्रों का जायजा लेते हुए चुनाव की जानकारी ली। कुछ देर मतदान की टोह लेने के बाद दोनों अधिकारी अयोध्या के लिए वापस हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed