फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Enjoyed the company by doing Shabad Kirtan.

Sultanpur News: शबद कीर्तन कर संगत को किया निहाल

Sun, 23 Jun 2024 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 23 Jun 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Enjoyed the company by doing Shabad Kirtan.
सुल्तानपुर। शहर की पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा में शनिवार को सिखों के छठे गुरु हरगोविंद साहिब का प्रकाश उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। गुरुद्वारे में आयोजित कार्यक्रम में ज्ञानी के जत्थे ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इसके बाद लोगों ने लंगर भी छका।
विज्ञापन



सिख धर्म के छठे गुरु हरगोविंद साहिब के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में चल रहे अखंड पाठ साहिब का शनिवार को समापन हुआ। ज्ञानी नवजोत सिंह के जत्थे गुरवाणी कीर्तन किया। मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी सदर ठाकुर प्रसाद ने गुरु के समक्ष माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि आज मैं गुरुद्वारा में माथा टेक कर अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।
विज्ञापन



गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव सुदीप पाल सिंह ने गुरु हरगोविंद साहिब के बारे में लोगों को जानकारी दी। कहा कि गुरुजी ने छह वर्ष की अवस्था में गुरु गद्दी प्राप्त होने के बाद मीरी व पीरी की प्रतीक दो कृपाण ग्रहण कीं। जहांगीर की ओर से ग्वालियर के किले से 52 राजाओं को भी अपने साथ कैद से मुक्त कराया था। इस दौरान गुरुद्वारा कमेटी की ओर से मुख्य अतिथि एसडीएम और सरदार हरजीत सिंह को सरोपा भेंट किया गया। इस मौके पर सरदार गुरचरन सिंह, सरदार महेंद्र पाल सिंह, परमजीत सिंह, दलजीत सिंह, डाॅ. रमाशंकर मिश्रा, सरदार बलदेव सिंह, डाॅ. डीएस मिश्र व डाॅ. राजेंद्र कपूर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed