{"_id":"68c086051f906775260fcf93","slug":"englishlakhanoo-kolakaata-speshal-chaar-aktoobar-se-milegee-sahooliyat-lucknow-kolkata-special-from-october-4-convenience-will-be-available-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-140470-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: लखनऊ-कोलकाता स्पेशल चार अक्तूबर से, मिलेगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: लखनऊ-कोलकाता स्पेशल चार अक्तूबर से, मिलेगी सहूलियत
Wed, 10 Sep 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोलकाता से लखनऊ के बीच रेलवे की ओर से दो अक्तूबर से पूजा विशेष ट्रेन के संचालन की व्यवस्था की गई है। यह विशेष ट्रेन हफ्ते में एक दिन चलेगी। कोलकाता से यह ट्रेन दो, नौ, 16, 23, 30 अक्तूबर व छह नवंबर को चलेगी।
जबकि, लखनऊ से इस ट्रेन का संचालन चार, 11, 18, 25 अक्तूबर व एक, आठ नवंबर को किया जाएगा। पूजा विशेष (साप्ताहिक) ट्रेन का स्टापेज दोनों दिशाओं में सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर होगा। ट्रेन के संचालन से जिलेवासियों को भी सफर करने की सुविधा मिलेगी।
लखनऊ रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि लखनऊ से ट्रेन प्रत्येक शनिवार रात 1:40 बजे प्रस्थान करेगी। अगले दिन रविवार रात 12:40 बजे कोलकाता पहुंचेगी। कोलकाता से प्रत्येक बृहस्पतिवार रात 11:55 बजे ट्रेन का संचालन किया जाएगा। ट्रेन शनिवार रात 12:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी। कोलकाता जाने वाली ट्रेन का स्टापेज रविवार भोर 3:35 बजे होगा।
विज्ञापन
वहीं, कोलकाता से लौटने वाली ट्रेन का स्टापेज रविवार रात 8:30 बजे सुल्तानपुर स्टेशन पर होगा। ट्रेन में 22 कोच रहेंगे। तृतीय श्रेणी के चार कोच, स्लीपर के 10 कोच, जनरल के छह कोच व दो अन्य कोच रहेंगे। सुल्तानपुर के स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि ट्रेन का शेड़्यूल मिल गया है।
इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
कोलकाता से लखनऊ के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का स्टापेज नैहाटी बैंडेल, वर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, शेखपुरा, नवादा, तिलैया, गया, अनुग्रह नारायण रोड, सासाराम, पं. दीनदयाल उपाध्याय व वाराणसी जंक्शन पर होगा।