फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   English 60,000 in cash and jewelery stolen from house

Sultanpur News: घर में सेंध लगाकर 60 हजार की नकदी व जेवरात चोरी

Mon, 23 Jun 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 23 Jun 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
English   60,000 in cash and jewelery stolen from house
कूरेभार (सुल्तानपुर)। सिद्धीगनेशपुर के सुखचैन का पुरवा में शनिवार रात एक घर को चोरों ने निशाना बनाया। घर के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर घुसे चोरों ने जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। रविवार को घटना का पता चला। कूरेभार पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सुखचैन का पुरवा निवासी रामरूप मौर्य के मुताबिक, शनिवार रात भोजन करने के बाद घर के बाहर बरामदे में सो गए थे। आरोप है कि देर रात दीवार में सेंध लगाकर चोर घर में घुसे और कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखी एक सोने की चेन व अंगूठी और अन्य जेवरात सहित करीब 60 हजार रुपये नकद भी पार कर दिया। घटना की जानकारी सुबह हुई।
विज्ञापन

अलमारी व बक्से खुले पड़े थे। पीड़ित ने कूरेभार थाने में रविवार को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। कूरेभार थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed