{"_id":"57d58d6f4f1c1bb461318979","slug":"engineer-and-wife-in-dengue-grip","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर इंजीनियर और पत्नी को हुआ डेंगू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर इंजीनियर और पत्नी को हुआ डेंगू
Amarujala Bureau
Updated Sun, 11 Sep 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
डेंगू के मामले बढ़े
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर कॉर्पोरेशन के दरियापुर उपकेंद्र पर तैनात मीटर सेक्शन के जूनियर इंजीनियर और उनकी पत्नी डेंगू की चपेट में आ गए हैं। इंजीनियर दंपती को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में लगातार डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
कोतवाली नगर क्षेत्र के दरियापुर हाइडिल कॉलोनी निवासी सियाराम यादव (40) पावर कॉर्पोरेशन में मीटर सेक्शन में जेई हैं। वे दरियापुर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात हैं। सियाराम और उनकी पत्नी गुलाबी यादव को कई दिनों से बुखार आ रहा था। पड़ोसी सियाराम और उनकी पत्नी गुलाबी देवी को लेकर शहर के एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचे, जहां दोनों की जांच हुई। जांच में सियाराम और उनकी पत्नी गुलाबी देवी में डेंगू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
दंपती में डेंगू पाए जाने से पावर कॉर्पोरेशन के लोगों में हड़कंप मचा है। दंपती का उपचार प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। दूसरी तरफ जिले में लगातार डेंगू के मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग भी हाई अलर्ट पर है। स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल में आपदा वार्ड खोला है। आपदा वार्ड में चिकित्सकों के साथ ही अन्य स्टाफ की तैनाती है।
विज्ञापन
पैथालॉजी में मिले 20 पॉजिटिव
जिला अस्पताल के पैथालॉजी में हुई जांच में 20 लोग अब तक डेंगू से पीड़ित पाए गए हैं। पैथालॉजी/ ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. एसके पांडेय ने बताया कि जून माह में कुल 11 जांचें हुईं, इनमें डेंगू का एक मरीज मिला। जुलाई में कुल 104 लोगों की जांचें की गई और इनमें एक मरीज डेंगू पीड़ित मिला। अगस्त महीने में सर्वाधिक 442 लोगों की जांच में 11 लोग डेंगू से पीड़ित पाए गए। सितंबर माह में अब तक हुई जांच में सात लोग डेंगू से पीड़ित पाए गए हैं।