फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Enemy does not always come with sword and army: Dattatreya

दुश्मन हमेशा तलवार व सेना लेकर नहीं आता : दत्तात्रेय

Sun, 11 Jun 2023 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Enemy does not always come with sword and army: Dattatreya
सुल्तानपुर। वैचारिक संघर्ष से निपटने के लिए समाज का जागरूक होना बहुत जरूरी है। दुश्मन हमेशा तलवार व सेना लेकर नहीं आता है। हिंदू समाज के लोगों को धोखे व छल कपट से धर्मांतरित कराने का षडयंत्र किया जा रहा है। खास तौर पर इसका निशाना जनजातीय क्षेत्र के भोले भाले लोग को बनाया जा रहा है। यह एक तरह का वैचारिक संघर्ष व समाज की रक्षा से जुड़ा मुद्दा है।
विज्ञापन





इसके लिए सभी को जागरूक होकर आगे आना पड़ेगा। यह आह्वान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने किया। वह शनिवार को सरस्वती विद्या मंदिर में 21 मई से संचालित संघ शिक्षा वर्ग कार्यक्रम के समापन सत्र में हिस्सेदारी कर रहे थे।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि हिंदू समाज इस तरह के कुत्सिक प्रयत्नों से जागृत होकर आगे बढ़ रहा है। हम सभी को अपने समाज से जुड़ी समस्याओं के बारे में चर्चा जरूर करना चाहिए। बहुत से लोगों के मन के अंदर काफी कुछ छिपा रहता है। सर कार्यवाह ने कहा कि समाज परिवर्तन के लिए संघ का कार्य चल रहा है। आज भारत करवट ले रहा है। सिर्फ अमृत काल की घोषणा मात्र से देश की समस्याएं खत्म नही हो जाती। देश में कोविड के दौरान एक आत्मनिर्भरता थी। हम अभी चुनौती का सामना करने की क्षमता रखते हैं। कार्यक्रम में डीएम, एसपी की मौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




इससे पहले अध्यक्षीय भाषण गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के महासचिव सुदीप पाल सिंह ने दिया। उन्होंने कहा कि गुरुनानक देव ने भी इस धरती को माता कहा था। इस मौके पर पृथ्वीराज सिंह, विभाग संचालक रमाशंकर मिश्र, विधायक विनोद सिंह, राजप्रसाद उपाध्याय, सीताराम वर्मा व संजय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सरस्वती विद्या मंदिर व एमजीएस इंटर कॉलेज में 21 मई से 10 जून तक संचालित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यक्रम में अवध, काशी, कानपुर, गोरक्षा तथा नेपाल राष्ट्र के स्वयंसेवक हिस्सा ले रहे थे।


प्रकाश देखकर चिल्ला रहे उल्लू और चोर
सर कार्यवाह ने बिना किसी राजनैतिक दल का जिक्र करते हुए कहा कि सूर्योदय होना सिर्फ उल्लुओं व चोरों को ही अच्छा नहीं लगता है। उन्हें लगता है कि इससे नुकसान हो जाएग। इसलिए वह सूर्योदय के प्रकाश का विरोध कर अंधेरा चाहते हैं। भारत के अंदर भी एक नवीन प्रकार का सूर्योदय हो रहा है तो कई उल्लू और चोर चिल्ला रहे हैं। लोगों को डरा रहे हैं कि प्रकाश हो जाएगा तो हमारा काम बंद हो जाएगा।






शिवाजी ने कभी नहीं कहा मराठा साम्राज्य
कहा कि इतिहास को विकृत करके इस तरह से प्रस्तुत करने का प्रयास चल पड़ा है कि झूठ भी सच लगे। बीती दो जून को शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के 350 साल पूर्ण हुए थे। शिवाजी ने कहा था कि हिंदवी समाज ईश्वर की इच्छा है। शिवाजी महाराज ने कभी उसे मराठा नहीं कहा, लेकिन इतिहास की पुस्तकों में मराठा राज्य कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed