फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Encroachments Overwhelm One-Way Traffic System

Sultanpur News: वनवे व्यवस्था पर अतिक्रमण भारी

Mon, 20 Apr 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 20 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Encroachments Overwhelm One-Way Traffic System
 मेडिकल कॉलेज से अमहट मार्ग पर खड़े वाहन व मुख्य मार्ग पर लगा जाम। -संवाद
सुल्तानपुर। शहर में लागू वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था सड़क की पटरियों पर खड़े बेतरतीब वाहनों के आगे बेअसर साबित हो रही है। एकल मार्गों पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई है, जिससे जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सोमवार को मेडिकल कॉलेज चौराहे से लेकर अहमट मार्ग तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सड़क के दोनों ओर वाहनों के खड़े होने से रास्ता संकरा हो गया, लेकिन इन्हें हटाने के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं दिखी।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने 10 अप्रैल से सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक रोडवेज, दीवानी चौराहा और डीएम आवास तिराहा जैसे प्रमुख स्थलों पर वन-वे व्यवस्था लागू की है। इसके तहत शाहगंज, डाकखाना, गोलाघाट और कुड़वार नाका की ओर से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग वैकल्पिक रूट निर्धारित किए गए हैं। इसके बावजूद घंटाघर, शाहगंज और मेडिकल कॉलेज मार्ग पर सड़क किनारे वाहनों का जमावड़ा लगा रहा। अवैध पार्किंग के कारण पुलिस का यह नया रूट प्लान धरातल पर सफल नहीं हो पा रहा है, जिससे राहगीर घंटों जाम में फंसने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


फिर से चलेगा अभियान
अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज ने बताया कि इससे पहले भी यातायात पुलिस के साथ मिलकर अभियान चलाया गया था, जिसमें कई वाहन चालकों पर कार्रवाई हुई थी। जल्द ही दोबारा अभियान शुरू किया जाएगा और सड़क किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed