फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Encroachment Drive in city.

जेसीबी ने ढहाये अवैध कब्जे, हड़कंप

Thu, 04 Feb 2016 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Thu, 04 Feb 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
Encroachment Drive in city.

शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत डाकखाना से गंदानाला रोड पर अवैध कब्जे जेसीबी से ढहाए गए। सड़क की पटरियों पर हुए अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान गंदानाला इलाके में अफरातफरी का माहौल रहा। इस दौरान अभियान में शामिल अधिकारियों व व्यापरियों के बीच नोक-झोंक भी हुई।

विज्ञापन



जिला प्रशासन की ओर से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को डाकखाने से शाहगंज रोड पर अभियान चलाया गया था। बृहस्पतिवार को डाकखाने से गंदानाला की ओर दोपहर बाद प्रशासनिक अधिकारियों की टीम जेसीबी लेकर पहुंची। सड़क की दोनों पटरियों पर एक छोर से लेकर दूसरे छोर तक अवैध अतिक्रमण को जेसीबी से हटवाया गया। कई व्यापरियों ने नालियों के ऊपर अवैध ढंग से शेड बनवा रखे थे, जिसे जेसीबी से तोड़वा दिया गया। इस दौरान पटरियों पर लगे प्रचार के बोर्ड भी हटवाए गए।
विज्ञापन


सुरक्षा के तौर पर पुलिस भी मौजूद रही। अभियान के दौरान कई व्यापारियों से अधिकारियों की कहासुनी भी हुई। कुछ लोगों से जुर्माना भी वसूल किया गया। करीब डेढ़ घंटे तक चले अभियान के दौरान चौक क्षेत्र तक अफरातफरी का माहौल रहा। अभियान में उप जिलाधिकारी रतीभान वर्मा, नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी मुशीर अहमद, सहायक अभियंता आशीष त्रिवेदी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर वीपी सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed