{"_id":"57432efb4f1c1b78186913c0","slug":"encroachment-drive-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका व पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका व पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण
Amarujala Bureau
Updated Mon, 23 May 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
लोगों में मचा हड़कंप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के प्रमुख स्थानों पर हुए अतिक्रमण को खाली कराने के लिए सोमवार को ईओ नगर पालिका व पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। बिना किसी पूर्व सूचना के चलाए गए अभियान से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
सोमवार को नगर पालिका के ईओ मुशीर अहमद ने पुलिस की मौजूदगी में शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। शहर के लालडिग्गी चौराहे पर सड़क के किनारे रखी मोरंग को जेसीबी से ट्रैक्टर ट्रॉली पर लोड करवा दिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद चौराहे के पास ही नाले के बाहर अवैध रूप से बनवाए गए चबूतरे को पुलिस ने जेसीबी से ढहवा दिया। इसके अलावा शहर के अन्य स्थानों पर भी सड़क की पटरी पर किए गए अवैध अतिक्रमण हटवाया गया।
विज्ञापन
अतिक्रमण को खाली करवाने के बाद नगर पालिका के सफाई कर्मियों की टीम लगाकर साफ-सफाई कराई गई। दिन भर चले अतिक्रमण हटाओ अभियान से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा।