{"_id":"604cf1698ebc3ecbaa3c426c","slug":"emloyees-absconded-by-cheating-women-for-2-lakhs-sultanpur-news-lko5693590178","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं से दो लाख की ठगी करके कर्मचारी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं से दो लाख की ठगी करके कर्मचारी फरार
विज्ञापन
भदैंया। महिला समूह का गठन करने के बाद करीब दो लाख रुपये लेकर माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी फरार हो गए। शनिवार को ठगी की शिकार महिलाएं थाने पहुंची और तीन आरोपियों के तहरीर दी है।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के झौव्वारा, बरुई, बभनगंवा, बदरुद्दीनपुर आदि गांवों में एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी ने महिला समूह का गठन किया गया था। कंपनी ने जोगीबीर के पास किराए पर कमरा लेकर दफ्तर खोला।
समूह से जुड़ी महिलाओं ने कंपनी में करीब दो लाख रुपये जमा किए थे। शुक्रवार को अचानक कंपनी के कर्मचारी फरार हो गए। इसकी जानकारी जब समूह से जुड़ी महिलाओं को हुई तो वे सन्न रह गईं। शनिवार को महिला समूह से जुड़ी सोना, बुधना, मंजू, केशा, रीता, विमला, ललिता, बविता, अर्चना, प्रियंका, सुनीता, प्रीती, सुषमा थाने पहुंची और तहरीर दी।
विज्ञापन
आरोप था कि माइक्रो फाइनेंस कंपनी के रविकांत, अश्वनी कुमार, आदित्य आदि ने महिला समूह का गठन कर उनको फाइनेंस का लालच दिया था। इस दौरान प्रत्येक महिला से 1450 रुपये के हिसाब से करीब दो लाख रुपये जमा कराए थे। एसओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।