फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Emergency service will start soon in Birsinghpur Hospital: AD Health

जल्द शुरू होगी बिरसिंहपुर अस्पताल में इमरजेंसी सेवा : एडी हेल्थ

Mon, 08 May 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 08 May 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Emergency service will start soon in Birsinghpur Hospital: AD Health
जयसिंहपुर के बिरसिंहपुर 100 शैय्या अस्पताल का निरीक्षण करते एडी हेल्थ डॉ. एससी कौशल।
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। बिरसिंहपुर 100 शैय्या अस्पताल का सोमवार को एडी हेल्थ ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को भर्ती कर उनका उपचार करने का निर्देश सीएमएस को दिया। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही अस्पताल में इमरजेंसी सेवा भी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन




जयसिंहपुर तहसील के बिरसिंहपुर 100 शैय्या अस्पताल पहुंचे एडी हेल्थ अयोध्या डॉ. एससी कौशल ने सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में ओपीडी के साथ ही मरीजों को भर्ती करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन




एडी हेल्थ ने सीएमएस डॉ. राज कमल चौरसिया को अस्पताल में मरीजों को भर्ती कर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही अस्पताल में उपलब्ध फर्नीचर को व्यवस्थित ढंग से रखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि जल्द ही अस्पताल में इमरजेंसी सेवा शुरू कर दी जाएगी। निरीक्षण के समय डॉ. आफताब रजा, डॉ. स्वतंत्र कुमार, डॉ. शिवराम मिश्रा, डॉ. मनीष केसरवानी, चीफ फार्मासिस्ट अवधेश यादव, युगल तिवारी व गिरिजा शंकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed