{"_id":"6449705d8596082d7f0db594","slug":"electricity-theft-worth-45-lakhs-caught-in-the-raid-sultanpur-news-c-13-1-203412-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: छापे में पकड़ी 45 लाख की बिजली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: छापे में पकड़ी 45 लाख की बिजली चोरी
Thu, 27 Apr 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
जयसिंहपुर में विद्युत चेकिंग करते अधीक्षण अभियंता। -संवाद
सुल्तानपुर। विद्युत वितरण मंडल की ओर से मारे गए छापे में करीब 45 लाख रुपये की बिजली चोरी अलग-अलग क्षेत्रों में पकड़ी गई। एसई के निर्देश पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मंडल के अधीक्षण अभियंता राकेश प्रसाद के नेतृत्व में बुधवार को टीम ने जयसिंहपुर के अठैसी गांव में दूध चिलिंग सेंटर पर छापा मारा।
छापे में वहां करीब 40 लाख रुपये की बिजली चोरी पकड़ी गई है। नकराही बाईपास, शहर के खैराबाद में छापा मारा। नकराही व खैराबाद में भी करीब पांच लाख रुपये की बिजली चोरी पकड़ी गई। एसई के निर्देश पर तीनों के खिलाफ विजिलेंस टीम ने केस दर्ज किया है।