फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Electricity supply to 100 families restored after 30 hours

Sultanpur News: 30 घंटे बाद 100 परिवारों की बिजली आपूर्ति हुई बहाल

Sun, 09 Feb 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 09 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply to 100 families restored after 30 hours
मोतिगरपुर(सुल्तानपुर)। दियरा चौराहे पर शुक्रवार को ट्रक की चपेट में आने से टूटे पांच खंभे को हटवाकर निगम ने एक नया खंभा लगवा दिया। क्षतिग्रस्त केबल को भी शनिवार शाम को दुरुस्त करा दिया। लाइन बनने के बाद करीब 100 परिवाराें की 30 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। अभी करीब 50 परिवारों को बिजली आपूर्ति नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को दियरा चौराहे पर एक ट्रक की चपेट में आने से पांच खंभे टूट गए थे। इससे एक टावर, दियरा चौराहे व गोदलपुर के करीब 150 परिवारों की बिजली गुल हो गई थी। शनिवार को विद्युत कर्मियों ने चौराहे पास एक खंभा लगाते हुए केबल दुरुस्त कराकर 100 घरों की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। चार खंभे नहीं लगने से अभी तक करीब 50 घरों की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


अवर अभियंता अनिल यादव ने बताया कि प्रयागराज व अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ की वजह से बीच-बीच में काम रोकना पड़ा। इसकी वजह से चार खंभे नहीं लगाए जा सके। उपभोक्ता राकेश वर्मा, बीपत जायसवाल, जलील अली, पप्पू मोदनवाल और हरिश्चंद्र वर्मा ने बताया कि बिना बिजली के पूरी रात बेहद मुश्किल भरी रही। मोबाइल नहीं चार्ज हो सके। इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed