फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Electricity supply system collapsed due to half an hour of rain

Sultanpur News: आधे घंटे की बारिश से चरमराई बिजली आपूर्ति व्यवस्था

Sat, 22 Jun 2024 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 22 Jun 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply system collapsed due to half an hour of rain
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। हल्की बारिश से शुक्रवार को क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। महज आधे घंटे की बारिश से ट्रांसपोर्टनगर उपकेंद्र की इनकमिंग सप्लाई फेल हो गई। दोपहर बाद करीब तीन बजे पावर हाउस का संचालन ठप हो गया।
विज्ञापन



सुबह करीब 11 बजे बारिश होने के चार घंटे बाद ट्रांसपोर्टनगर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था तीन बजे से खराब हो गई। इससे शहर क्षेत्र के पयागीपुर, नारायनपुर, लक्ष्मणपुर, सौरमऊ, गभड़िया, पल्टू का पुरवा, आदर्शनगर, घासीगंज मोहल्लों व दूबेपुर ब्लाॅक क्षेत्र के गोराबारिक, अमहट, तुराबखानी, बहादुरपुर, ताजपुर, अफलेपुर, दादूपुर, छरौली, दिखौली, दूबेपुर, अहिमाने व लाखीपुर समेत दर्जनों गांवों की बिजली शाम तक गुल रही।
विज्ञापन



इसके अलावा ट्रॉमा सेंटर, रेलवे वाशिंग लाइन, नवीन सब्जी मंडी परिसर, केंद्रीय विद्यालय, एआरटीओ कार्यालय, सीएमओ कार्यालय, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय व रोडवेज कार्यशाला परिसर में भी इस दौरान बिजली आपूर्ति बंद रही। इसके चलते कामकाज प्रभावित रहा। हजारों उपभोक्ताओं को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता जियालाल का कहना था कि बारिश होने के बाद 220 केवी पारेषण उपकेंद्र पयागीपुर से निकलने वाली 33 हजार इनकमिंग लाइन ब्रेकडाउन में आ गई थी। इससे ट्रांसपोर्टनगर सब स्टेशन की आपूर्ति बाधित हुई थी। शाम करीब पांच बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन






बाधित रही सीटी स्कैन जांच सेवा, लौटे मरीज
बिजली कटौती की वजह से सीटी स्कैन जांच सेवा बाधित हो गई। दोपहर करीब तीन से शाम पांच बजे तक जांच सेवा प्रभावित रही। कई रोगी बगैर जांच कराए ही लौटने को मजबूर हो गए। सेंटर इंचार्ज सुरेश कुमार ने बताया कि शाम पांच बजे तक लगभग 50 मरीजों की जांच हुई थी और 40 लोग प्रतीक्षा सूची में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed