{"_id":"5d8a50a88ebc3e01622a22d4","slug":"electrical-wire-fell-on-a-youth-death-due-to-current-sultanpur-news-lko4833522172","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर गिरा बिजली का तार, करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक पर गिरा बिजली का तार, करंट से मौत
विज्ञापन
अमेठी। रेसी गांव में मंगलवार की दोपहर बिजली का पुराना तार पोल से टूटकर एक युवक पर गिर पड़ा। करंट की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों की मदद से उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जामों थाना क्षेत्र के रेसी गांव निवासी शिव भूषण मिश्र (35) मंगलवार की दोपहर घर से खेत की ओर गया था। खेत से लौटते समय रास्ते में स्थित एक पोल से गुजरा पुराना धारा प्रवाहित बिजली का तार अचानक उसके ऊपर गिर गया।
धारा प्रवाहित तार की चपेट में आने से शिव भूषण गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों की मदद से उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक के भाई चंद्रभूषण मिश्र ने पॉवर कॉपोॅरेशन के कर्मचारियों व अधिकारियों को हादसे को जिम्मेदार ठहराते हुए थाने में तहरीर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष जामों परशुराम ओझा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिव भूषण की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा है। हादसे को लेकर ग्रामीणों में रोष है।