फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   election

ड्रोन कैमरे से होगी मतगणना स्थल की निगरानी

Wed, 09 Mar 2022 12:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
election
सुल्तानपुर। विधानसभा चुनाव की बृहस्पतिवार को होने वाली मतगणना को लेकर पुलिस-प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है। मतगणना स्थल पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही तीन कंपनी अर्द्धसैनिक बल के जिम्मे सुरक्षा की व्यवस्था होगी। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए दो प्लाटून पीएसी को भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन

डीआईजी/एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को होने वाले मतगणना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अमहट स्थित नवीन सब्जी मंडी में मतगणना स्थल की सुरक्षा की जिम्मेदारी अर्द्धसैनिक बलों को दी गई है। तीन कंपनी अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही दो प्लाटून पीएसी को भी लगाया गया है। मतगणना स्थल पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी। मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशी विजय जुलूस नहीं निकाल सकेंगे। विजय जुलूस निकालने पर संबंधित प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed