{"_id":"621bca07d815a678be03eb2a","slug":"election-sultanpur-news-lko61970419","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर बाधा पार कर मतदान केंद्र तक पहुंचे दिव्यांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करौंदीकलां के उधरनपुर में मतदान करने जाते सुजीत प्रजापति ।
- फोटो : SULTANPUR
Link Copied
सुल्तानपुर। निशक्त मतदाताओं ने भी जिले में होने वाले पांचवें चरण के मतदान में रविवार को बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हर बाधा पार करते हुए निशक्त अपने बूथ तक पहुंचे और उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ऐसे मतदाताओं का मानना था कि वे चलने-फिरने में भले ही असमर्थ हों, लेकिन लोकतंत्र के सबसे बड़े हथियार मताधिकार का प्रयोग करने अवश्य जाएंगे।
विज्ञापन
शारीरिक रूप से अक्षम मतदाताओं ने भी लोकतंत्र के पर्व में अहम भूमिका अदा की। निशक्त रविवार की सुबह से ही मतदान के लिए घर से निकल पड़े। जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के छेदुवारी गांव निवासी वृद्ध रामसूरत अपनी ट्राईसाइकिल से वोट डालने पहुंचे। उन्होंने बताया कि मतदान करने में कोई समस्या नहीं है। शहर के मेजरगंज निवासी सुशील कुमार गुप्ता का एक पांव नहीं है। वे बैसाखी के सहारे रामलीला मैदान स्थित मतदेय स्थल पर मतदान करने पहुंचे। उन्होंने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद प्रसन्नता व्यक्त की। कहा कि उन्होंने अपना दायित्व पूरा किया है। करौंदीकलां ब्लॉक के उधरनपुर निवासी सुजीत प्रजापति ने बताया कि वोट डालने के लिए उन्होंने पहले से ही अपनी तैयारी बना रखी थी। मोतिगरपुर ब्लॉक के लामा बनकठा बूथ से मतदान कर लौटे घनश्याम मिश्र ने कहा कि सबको मताधिकार का हक है। वोट देकर काफी खुश हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।