फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   election

हर बाधा पार कर मतदान केंद्र तक पहुंचे दिव्यांग

Mon, 28 Feb 2022 12:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
election
करौंदीकलां के उधरनपुर में मतदान करने जाते सुजीत प्रजापति । - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। निशक्त मतदाताओं ने भी जिले में होने वाले पांचवें चरण के मतदान में रविवार को बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हर बाधा पार करते हुए निशक्त अपने बूथ तक पहुंचे और उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ऐसे मतदाताओं का मानना था कि वे चलने-फिरने में भले ही असमर्थ हों, लेकिन लोकतंत्र के सबसे बड़े हथियार मताधिकार का प्रयोग करने अवश्य जाएंगे।
विज्ञापन

शारीरिक रूप से अक्षम मतदाताओं ने भी लोकतंत्र के पर्व में अहम भूमिका अदा की। निशक्त रविवार की सुबह से ही मतदान के लिए घर से निकल पड़े। जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के छेदुवारी गांव निवासी वृद्ध रामसूरत अपनी ट्राईसाइकिल से वोट डालने पहुंचे। उन्होंने बताया कि मतदान करने में कोई समस्या नहीं है। शहर के मेजरगंज निवासी सुशील कुमार गुप्ता का एक पांव नहीं है। वे बैसाखी के सहारे रामलीला मैदान स्थित मतदेय स्थल पर मतदान करने पहुंचे। उन्होंने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद प्रसन्नता व्यक्त की। कहा कि उन्होंने अपना दायित्व पूरा किया है। करौंदीकलां ब्लॉक के उधरनपुर निवासी सुजीत प्रजापति ने बताया कि वोट डालने के लिए उन्होंने पहले से ही अपनी तैयारी बना रखी थी। मोतिगरपुर ब्लॉक के लामा बनकठा बूथ से मतदान कर लौटे घनश्याम मिश्र ने कहा कि सबको मताधिकार का हक है। वोट देकर काफी खुश हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed