फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   election

जिले में 56.42 फीसदी मतदान

Mon, 28 Feb 2022 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
election
मॉडर्न प्राइमरी स्कूल में मतदान के लिए खड़े लोग। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्र में रविवार को 56.42 फीसदी मतदान हुआ। इसौली विधानसभा क्षेत्र में 56.22, सुल्तानपुर में 56.70, सदर में 56.95, लंभुआ में 55.11 और कादीपुर सुरक्षित विधानसभा में 57.12 फीसदी मत पड़े। वर्ष 2017 की तुलना में इस बार 1.06 फीसदी कम मतदान हुआ। वोट को लेकर मतदाताओं में इस बार उत्साह कुछ कम देखने को मिला।
विज्ञापन

पांचों विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। शुरुआत से ही ईवीएम व वीवीपैट के खराबी की शिकायतें आती रहीं। कंट्रोल रूम पर खराबियों को लेकर फोन घनघनाते रहे। शुरुआत में मतदान की रफ्तार सुस्त रही लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही बूथों पर लंबी कतार लग गई। मतदाता सूची में खामियां मतदान के दौरान सामने आईं। सूची में नाम न होने से तमाम मतदाता वोटिंग से वंचित रह गए। रविवार को कुछ बूथों पर एजेंटों व मतदाताओं में हल्की-फुल्की नोकझोंक के बीच मतदान तकरीबन शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। मतदान को लेकर बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। अधिकारी लगातार मतदान का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed