फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   election

आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार

Fri, 25 Feb 2022 12:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
election
सुल्तानपुर। पांचवें चरण के विधानसभा चुनाव का प्रचार शुक्रवार की शाम पांच बजे थम जाएगा। आयोग से निर्धारित प्रचार की समय सीमा को देखते हुए राजनीतिक दलों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। शुक्रवार को अंतिम दिन कई पार्टियों ने स्टार प्रचारकों की रैली व रोड शो कराकर चुनाव को अपने पक्ष में करने की तैयारी की है।
विज्ञापन

विधानसभा निर्वाचन के पांचवें चरण में 27 फरवरी को होने वाले चुनाव का प्रचार 11 फरवरी को चुनाव चिह्न आवंटन के बाद शुरू हो गया था। करीब पखवारे भर चला चुनाव प्रचार का शोर 25 फरवरी की शाम पांच बजे थम जाएगा। इसके बाद पार्टी के लोग केवल जनसंपर्क कर सकेंगे। शुक्रवार को चुनाव प्रचार की अंतिम तिथि को देखते हुए खासकर प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बृहस्पतिवार को देर रात तक प्रत्याशियों का प्रचार चलता रहा। शुक्रवार को भी राजनीतिक दलों की ओर से धुआंधार प्रचार चलने की संभावना है। आयोग की निर्धारित तिथि को देखते हुए प्रचार के अंतिम समय में भी चुनाव को अपने पक्ष में करने के लिए राजनीतिक दलों ने तैयारी कर ली है। भाजपा, सपा, बसपा व कांग्रेस की ओर से स्टार प्रचारकों की रैली, रोड शो व अन्य कार्यक्रम कराने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन

ईवीएम व वीवीपैट का किया रेंडमाइजेशन
विकास भवन के एनआईसी कक्ष में बृहस्पतिवार को प्रेक्षकों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम व वीवीपैट का सप्लीमेंट्री रेंडमाइजेशन किया गया। विधानसभा क्षेत्रवार ईवीएम व वीवीपैट के रेंडमाइजेशन की जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी रवीश गुप्ता ने बताया कि इसमें राजनीतिक दलों को आवंटन की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed