फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   election

812 मतदान कर्मियों ने डाले वोट

Sun, 20 Feb 2022 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
election
मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण का जायजा लेतीं प्रेक्षक। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। विधानसभा चुनाव के प्रशिक्षण के चौथे दिन भी 872 मतदान कर्मियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। दो पालियों के प्रशिक्षण में 21 मतदान कर्मी अनुपस्थित रहे। सीडीओ ने इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय अमहट में चल रहे मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण के चौथे दिन शनिवार को कर्मचारियों से मतदान कराया गया। प्रशिक्षण स्थल पर पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए बनवाए गए बूथों पर दोनों पालियों में प्रशिक्षण के लिए पहुंचे 872 मतदान कर्मियों ने मतदान किया। मतपत्र के नोडल जीतेंद्र मिश्र ने बताया कि अमेठी के जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में 26, जिले की इसौली विधानसभा क्षेत्र में 137, सुल्तानपुर में 266, सदर में 206, लंभुआ में 64 व कादीपुर के लिए 173 कर्मचारियों ने वोट डाले। कुल छह विधानसभा क्षेत्र को मिलाकर कर्मचारियों के 872 वोट पड़े। मतदान के बाद बैलेट बॉक्स सील कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के लिए बुलाए गए दो हजार कर्मचारियों में 21 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया है। लंभुआ विधानसभा क्षेत्र की प्रेक्षक बी हरिचंद्रन, जिला निर्वाचन अधिकारी रवीश गुप्ता ने जायजा लिया। अधिकारियों ने प्रशिक्षण के कार्य को परखा और कर्मचारियों को पूरा प्रशिक्षण लेने का निर्देश दिया। प्रशिक्षकों ने कर्मचारियों को पूरी जानकारी दी। कर्मचारियों को ईवीएम, वीवीपैट संचालन व विभिन्न पत्रों को भरने के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed