फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   election

791 मतदान कर्मियों ने डाले वोट

Sat, 19 Feb 2022 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
election
मतदान के लिए कतार में खड़े कर्मी। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। विधानसभा चुनाव के दूसरे प्रशिक्षण के तीसरे दिन भी 791 मतदान कार्मिकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। दो पालियों के प्रशिक्षण में 17 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय अमहट में मतदान कार्मिकों को शुक्रवार को तीसरे दिन प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के पहले पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए बनवाए गए बूथों पर 791मतदान कर्मियों ने वोट डाले। मतपत्र के नोडल जीतेंद्र मिश्र ने बताया कि अमेठी के जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में 25, जिले की इसौली विधानसभा क्षेत्र में 112, सुल्तानपुर में 290, सदर में 48, लंभुआ में 158 व कादीपुर के लिए 158 वोट कर्मचारियों ने डाले। कुल छह विधानसभा क्षेत्र को मिलाकर कर्मचारियों के 791 वोट पड़े। मतदान के बाद बैलेट बॉक्स सील कर दिया गया। प्रशिक्षण के लिए बुलाए गए दो हजार कर्मचारियों में 17 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

सीडीओ अतुल वत्स ने संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया है। सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक वाघमारे प्रसाद कृष्णा व जिला निर्वाचन अधिकारी रवीश गुप्ता ने प्रशिक्षण का जायजा लिया। अधिकारियों ने प्रशिक्षण के कार्य को परखा और कर्मचारियों को पूरा प्रशिक्षण लेने का निर्देश दिया। कर्मचारियों को ईवीएम, वीवीपैट संचालन व विभिन्न पत्रों को भरने के बारे में जानकारी दी गई। एडीएम प्रशासन बी प्रसाद, पीडी राम उदरेज यादव व अन्य ने कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैलेट पेपर कम पड़ने से हुई असुविधा
कर्मचारियों के मतदान के दौरान प्रशिक्षण स्थल के इसौली विधानसभा क्षेत्र के बूथ पर दोपहर को मतपत्र कुछ कम पड़ गए। इसे लेकर अफरा-तफरी मच गई। कतार में लगे कई कर्मचारी बिना मतदान किए ही वापस होने लगे। सूचना पर एसडीएम वंदना पांडेय ने मतपत्र की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed