फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   election

बुजुर्ग व दिव्यांग घर पर 21 को डालेंगे वोट

Sat, 19 Feb 2022 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
election
सुल्तानपुर। विधानसभा चुनाव में 21 फरवरी को जिले के 356 बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाता अपने घर पर वोट डाल सकेंगे। मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां उनके घर जाएंगी। इसके लिए पांचों विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर 29 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने बुजुर्गों व दिव्यांगों का मतदान उनके घर पर कराने के लिए तिथि का निर्धारण कर दिया है।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए इस बार बुजुर्गों व दिव्यांगों के वोटिंग के लिए एक नई व्यवस्था लागू की है। आयोग ने बूथों तक नहीं पहुंच पाने वाले 80 वर्ष से अधिक बुजुर्गों व दिव्यांगों का मत उनके घर पर ही बैलेट पेपर के जरिए डलवाने की व्यवस्था की है। इसके लिए आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी को पूरी व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया था। आयोग के निर्देश पर घर पर मतदान के इच्छुक 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों व दिव्यांगों से आवेदन के तहत उनसे एक फॉर्म भरवाया गया था। निर्वाचन विभाग के मुताबिक निर्धारित तिथि तक जिले में घर पर मतदान करने के लिए पांचों विधानसभा क्षेत्र के 254 बुजुर्गों व 102 दिव्यांगों ने फॉर्म भरा था।
विज्ञापन

फॉर्म आने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी रवीश गुप्ता ने पांचों विधानसभा क्षेत्र के बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं का मतदान कराने के लिए सामान्य मतदान तिथि 27 फरवरी के पहले तय की है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पांचों विधानसभा क्षेत्र के बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं का मतदान कराने के लिए 21 फरवरी की तिथि निर्धारित की है। जिला निर्वाचन अधिकारी रवीश गुप्ता ने पांचों विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारियों को 21 फरवरी को बुजुर्गों व दिव्यांगों का मतदान कराने का निर्देश दिया है। बैलेट पेपर मतदान के प्रभारी व अतिरिक्ति उपजिलाधिकारी संजीव यादव ने बताया कि बुजुर्गों व दिव्यांगों का मतदान कराने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्गों व दिव्यांगों का वोट डलवाने के लिए पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए 29 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। निर्वाचन अधिकारियों की देखरेख में पांचों विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियां 21 फरवरी को दिव्यांगों व बुजुर्ग मतदाताओं के पते पर उनके घर बैलेट बॉक्स व बैलेट पेपर लेकर पहुंचेंगी। मतदाता सूची से मिलान के बाद पोलिंग पार्टियों उनका मतदान करवाएंगी। शाम को बैलेट बॉक्स सील करके स्ट्रांग रूम में जमा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed