{"_id":"620e941eeed1b75c275ad0f5","slug":"election-sultanpur-news-lko618279781","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम पर रहेगा प्रत्याशियों का फोटो, नाम व चुनाव चिह्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम पर रहेगा प्रत्याशियों का फोटो, नाम व चुनाव चिह्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे प्रत्याशियों का फोटो, नाम व चुनाव चिह्न ईवीएम की स्क्रीन पर होगा। ईवीएम की स्क्रीन पर तीनों चीजें होने से वोटर को अपने पसंदीदा प्रत्याशियों को पहचानने में दिक्कत नहीं होगी। वे प्रत्याशी को पहचान कर आसानी से वोट दे सकेंगे। चुनाव चिह्न आवंटन के बाद अपलोड करने का कार्य शुरू हो गया है।
विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक शुद्ध मतदान कराने के लिए आयोग की ओर से लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए आयोग की ओर से एक और कदम उठाया गया है। आयोग ने ईवीएम पर प्रत्याशियों की फोटो, नाम व चुनाव चिह्न अपलोड करने का निर्देश इस बार भी दिया है। अधिकारियों का मानना है कि ईवीएम की स्क्रीन पर प्रत्याशियों का नाम रहने से कुछ वोटर नाम से उम्मीदवार को पहचान सकेंगे। फोटो रहने से कुछ वोटर फोटो से प्रत्याशी की पहचान कर सकेंगे। इसके साथ ही कुछ वोटर चुनाव चिह्न से अपने पसंदीदा उम्मीदवार को पहचान सकेंगे।
तीनों चीजों से वोटर अपने पंसदीदा प्रत्याशी की पहचान करके बूथ पर आसानी से वोट डाल सकेंगे। जिले में पांचवें चरण में कराए जा रहे विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाने के बाद ईवीएम की स्क्रीन पर बैलेट पेपर अपलोड करने का कार्य शुरू हो गया है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों के लिए आवंटित ईवीएम पर अधिकारियों की देखरेख में प्रत्याशियों की फोटो, नाम व चुनाव चिह्न अपलोड करने का कार्य मंडी परिषद में चल रहा है। पोलिंग पार्टियों को ईवीएम, वीवीपैट मशीनें यहीं से 26 फरवरी को दी जाएंगी।