फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   election

737 मतदान कार्मिकों ने डाले वोट

Thu, 17 Feb 2022 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
election
केंद्रीय विद्यालय अमहट में प्रशिक्षण स्थल पर मतदान के लिए लगी कार्मिकों की लाइन। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। विधानसभा चुुनाव के प्रशिक्षण के दूसरे दिन 737 मतदान कार्मिकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। दो पालियों के प्रशिक्षण में 11 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय अमहट में बृहस्पतिवार को प्रशिक्षण के दौरान ही मतदान कार्मिकों का वोट डलवाने के लिए जिले की पांच व अमेठी के एक विधानसभा क्षेत्र के लिए बूथ बनाया गया है। दोनों पालियों में प्रशिक्षण के लिए पहुंचे 714 मतदान कार्मिकों ने अपने विधानसभा क्षेत्रों के बूथों पर मतदान किया। मतपत्र के नोडल जीतेंद्र मिश्र ने बताया कि अमेठी के जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में 30, जिले के इसौली क्षेत्र में 147, सुल्तानपुर में 79, सदर में 107, लंभुआ में 174 व कादीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 200 वोट कर्मचारियों ने डाले। कुल छह विधानसभा क्षेत्र को मिलाकर कर्मचारियों के 737 वोट पड़े। मतदान के बाद बैलेट बॉक्स सील कर दिया गया। 20 फरवरी तक चलने वाले प्रशिक्षण में रोजाना दोनों पालियों में कर्मचारियों का मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के लिए बुलाए गए दो हजार कर्मचारियों में 11 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया है। सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक कर्मवीर शर्मा, जिला निर्वाचन अधिकारी रवीश गुप्ता ने जायजा लिया। अधिकारियों ने प्रशिक्षण के कार्य को परखा और कर्मचारियों को पूरा प्रशिक्षण लेने का निर्देश दिया। प्रशिक्षकों ने कर्मचारियों को पूरी जानकारी दी। कर्मचारियों को ईवीएम, वीवीपैट संचालन व विभिन्न पत्रों को भरने के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed