फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   election

आज से मतदान कार्मिकों को दिया जाएगा दूसरा प्रशिक्षण

Wed, 16 Feb 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
election
सुल्तानपुर। जिले में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव में मतदान कराने वाले कर्मचारियों को बुधवार से दूसरा प्रशिक्षण दिया जाएगा। 16 से 20 फरवरी तक दो पालियों में मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण देने के लिए केंद्रीय विद्यालय अमहट का चयन किया गया है।
विज्ञापन

विद्यालय के 25 कक्षों में दोनों पालियों में मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण को देखते हुए मतदान कार्मिकों को पोलिंग पार्टियों के हिसाब से बुलाया गया है। एक पाली में करीब ढाई सौ पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षित करने की योजना तैयार की गई है। सीडीओ अतुल वत्स ने प्रशिक्षण को देखते हुए बीएसए व अन्य अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया था। नगरपालिका को साफ-सफाई समेत अन्य जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशिक्षण को देखते हुए विभागीय अधिकारियों ने व्यवस्था पूरी कर ली है। परियोजना निदेशक राम उदरेज यादव ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए 80 मास्टर ट्रेनरों को लगाया गया है। इसमें 25 सैद्घांतिक व 25 ईवीएम का प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed