फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   election

एक प्रत्याशी ने वापस लिया नाम पर्चा, 44 मैदान में

Fri, 11 Feb 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
election
कलेक्ट्रेट में चुनाव चिह्न आवंटित करतीं निर्वाचन अधिकारी वंदना पांडेय। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। विधानसभा चुनाव में शुक्रवार को एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। नाम वापसी के बाद अब प्रमुख दलों समेत 44 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। शाम को चुनाव चिह्न आवंटित होते ही उम्मीदवार प्रचार मैदान में कूद पड़े हैं। प्रत्याशियों ने शाम से ही प्रचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पांचवें चरण के विधानसभा चुनाव की एक फरवरी से चल रही नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त हो गई। कलेक्ट्रेट में बनाए पांचों विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन कार्यालयों में सुबह से नामांकन पत्र वापसी की प्रक्रिया शुरू हुई। दोपहर बाद तीन बजे तक चली प्रक्रिया में सिर्फ एक नामांकन पत्र वापस लिया गया। सदर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन करने वाली सपा प्रत्याशी अरुण वर्मा की पत्नी निवेदिता ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। इसके अलावा पांचों विधानसभा क्षेत्रों में किसी प्रत्याशी ने नाम निर्देशन पत्र वापस नहीं लिया।
विज्ञापन

सिर्फ एक नामांकन पत्र वापस लिए जाने के बाद अब पांचों विधानसभा क्षेत्र के चुनाव मैदान में प्रमुख दलों समेत 44 प्रत्याशी बचे हैं। तीन बजे से प्रत्याशियों को पांचों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों या फिर उनके एजेंटों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया। चुनाव चिह्न मिलते ही प्रत्याशी चुनाव मैदान में कूद पड़े हैं। प्रत्याशियों ने अपने क्षेत्रों में प्रचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्याशियों को आचार संहिता के पालन का दिया निर्देश
चुनाव चिह्न वितरित किए जाने के बाद प्रत्याशियों व उनके एजेंटों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी रवीश गुप्ता की मौजूदगी में प्रेक्षकों ने बैठक की। कलेक्ट्रेट में बैठक के दौरान प्रत्याशियों व उनके एजेंटों को आदर्श चुनाव आचार संहिता की जानकारी दी। उन्हें आचार संहिता का अनुपालन करने का निर्देश दिया गया।

विधानसभावार प्रत्याशियों की संख्या
नामांकन पत्र वापसी की प्रक्रिया के दौरान लंभुआ, इसौली, सुल्तानपुर व कादीपुर सुरक्षित सीट से किसी प्रत्याशी ने अपना नाम निर्देशन पत्र वापस नहीं लिया, जबकि सदर से एक ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। नाम वापस नहीं लिए जाने के बाद अब लंभुआ विधानसभा क्षेत्र में अब मैदान में 11 प्रत्याशी बचे हैं। सदर विधानसभा क्षेत्र से एक नामांकन पत्र वापस लिए जाने के बाद अब सात प्रत्याशी बचे हैं। आरओ अरविंद कुमार ने बताया कि निवेदिता वर्मा ने नाम वापस लिया है। इसौली विधानसभा क्षेत्र से भी किसी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। आरओ वंदना पांडेय ने बताया कि अब मैदान में नौ उम्मीदवार हैं। सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र में नाम वापस नहीं लिए जाने से अब 10 प्रत्याशी हैं। कादीपुर सुरक्षित सीट पर नाम वापसी के बाद मैदान में सात प्रत्याशी रह गए हैं। नाम वापसी की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed