फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Election of seven heads and one BDC completed

Sultanpur News: सात प्रधान व एक बीडीसी का चुनाव संपन्न

Wed, 19 Feb 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 19 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Election of seven heads and one BDC completed
मतदान करने के लिए कतार में खड़ीं महिलाएं
सुल्तानपुर। पंचायत उपचुनाव का मतदान बुधवार को मामूली कहासुनी के बीच संपन्न हो गया। चुनाव के बाद सात प्रधान व एक बीडीसी पद के 35 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया। आठों पदों के लिए 7426 वोट पड़े, मतगणना 21 फरवरी काे संबंधित ब्लॉकों में होगी।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत के चल रहे उपचुनाव में बुधवार को सात प्रधान और एक बीडीसी के लिए मतदान कराया गया। दूबेपुर के करौंदिया देहात में मतदान को लेकर दो प्रत्याशियों के बीच नोकझोंक हुई। तभी पुलिस ने दोनों पक्षों को खदेड़ कर मामला शांत कराया। मतदान शुरू होते ही सुबह सात बजे अधिकांश बूथों पर वोटरों की कतार लग गई। धीरे-धीरे दोपहर तक भीड़ कम हो गई। इसके बाद मतदाता आते गए और शाम तक मतदान चलता रहा।
विज्ञापन

मतदान में युवकों व बुजु्र्गाें ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह से शुरू मतदान का सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों ने निरीक्षण किया। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कमलेश बाजपेयी ने बताया कि पांच बजे मतदान समाप्ति पर प्रधान के सात पदों के 12,435 वोटरों में 6759 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बीडीसी के एक पद के लिए हयातनगर में 1597 मतदाताओं में 667 ने मतदान किया। प्रधान के सात पदों पर 33 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा है। उपचुनाव के आठ पदों पर 14,032 मतदाताओं में 7426 ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव शुक्ल ने बताया कि उपचुनाव में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। मतों की गणना 21 फरवरी को सुबह आठ बजे से कराई जाएगी।
बॉक्स-
ग्राम पंचायत प्रधान प्रत्याशी, मतदाता व मतदान
करौंदिया देहात- 5- 2548- 1086
राजापुर- 11- 1716- 1086
त्रिलोकपुर नेवादा- 4- 1262- 666
कमरावां- 4- 2161- 1331
ढेलहा- 2- 1822- 1194
मामपुर- 4- 1588- 675
गौरा- 3- 1338- 607
बीडीसी हयातनगर- 2- 1597- 667
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed